Friday, 7 December 2018

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मरजावां की शूटिंग हुई शुरू


सिद्धार्थ मल्होत्रा ने, ७ दिसंबर को, जिस फिल्म मरजावां की शूटिंग शुरू की है, उसमे उनके साथ तारा सुतरिया और रकुल प्रीत सिंह भी हैं। इस फिल्म में, सिद्धार्थ का साथ रितेश देशमुख दे रहे हैं।

मिलाप झावेरी की मरजावां
मरजावां, मिलाप मिलन झावेरी की निर्देशित फिल्म है, जिनकी पिछली फिल्म सत्यमेव जयते सुपरहिट हुई थी। मिलाप की सफलता का परिणाम हैं कि उनकी फिल्म के साथ टी-सीरीज के भूषण कुमार और एम्मे एंटरटेनमेंट की मोनिशा अडवाणी के साथ मधु भोजवानी और निखिल अडवाणी भी आ जुड़े हैं।

निखिल अडवाणी की शुभकामनाएं 
आज, इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो पूरी स्टार कास्ट के साथ भूषण कुमार, मिलाप झावेरी, मोनिशा अडवाणी और मधु भोजवानी मौजूद थे। निखिल अडवाणी तो खुद मौजूद नहीं थे।  लेकिन, उनकी शुभकामनायें पहुंच गई थी।  सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस शूटिंग के कुछ चित्र अपने सोशल अकाउंट में पोस्ट किये।

रितेश देशमुख नदारद क्यों ?
इस शूट में, रितेश देशमुख को मौजूद होना था।  लेकिन, वह अपनी मराठी फिल्म माउली की रिलीज़ में व्यस्त थे। उनकी केंद्रीय भूमिका वाली फिल्म माउली १४ दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।  इसलिए, वह फिल्म की रिलीज़ के बाद, मरजावां की शूटिंग में हिस्सा लेंगे।


रोमांस नहीं, एक्शन है मरजावां
सिद्धार्थ मल्होत्रा की केंद्रीय भूमिका वाली फिल्म मरजावां टाइटल के बरख़िलाफ़ रोमांस फिल्म नहीं है।  यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। वह फिल्म में रफ़टफ और क्रुद्ध नज़र आएंगे।  फिल्म की कहानी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

किसी धर्म के खिलाफ नहीं
फिल्म में उनका किरदार किसी धर्म के खिलाफ नहीं है।  इसकी झलक उनके पोस्ट किये गए चित्र से होती है, जिसमे उनकी मुट्ठी बंधी उँगलियों में भिन्न धर्मों के संकेत वाले टैटू बने हुए हैं।  सिद्धार्थ ट्वीट करते हैं, "इश्क़ और इंतक़ाम का कोई मज़हब नहीं।  कोई एक रब नहीं। द एक्शन पैक्ड मरजावां शूट बिगिन्स टुडे।"

सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ियां
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने, रितेश देशमुख के साथ फिल्म एक विलेन में अभिनय किया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह ने, २०१८ में रिलीज़ फिल्म ऐय्यारी में जोड़ी बनाई थी।  मरजावां में वह, रकुल प्रीत सिंह के साथ जोड़ी बना रहे हैं या तारा सुतरिया के साथ, इसका खुलासा नहीं हुआ है।

मरजावां, २ अक्टूबर २०१९ को रिलीज़ होगी।  


फोर्ब्स टॉप १०० की लिस्ट में दिव्यंका त्रिपाठी -  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

फोर्ब्स टॉप १०० की लिस्ट में दिव्यंका त्रिपाठी


टेलीविजन स्टार दिव्यंका त्रिपाठी दूसरी बार फोर्ब्स की, २०१८ में भारत की टॉप १०० हस्तियों में शामिल हो गई है। उन्हें  यह सम्मान दूसरी बार लगातार मिला है।  वह टीवी की इकलौती ऎसी लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिन्हे सोशल मीडिया पर अनुसरण करने वाले सबसे ज़्यादा संख्या में हैं। दिव्यांका त्रिपाठी के अलावा दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, आलिया भट्ट और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और साइना नेहवाल हैं।  

दिव्यांका त्रिपाठी, स्टार टीवी के हिट शो ये हैं मोहब्बते के साथ इसकी शुरुआत यानि २०१३ से ही जुड़ी हुई हैं।  शो में उनका इशिता का करैक्टर इस शो की जान है। दिव्यांका ने कई बार शो को छोड़ना चाहा, मगर उन्हें दर्शकों की बेतरह मांग के कारण वापस लाया गया।

दिव्यंका ने पिछले साल एक नृत्य रियलिटी शो जीता था। उन्हें नामचीन ब्रांड्स का समर्थन हासिल है ।  

सरल स्वभाव की दिव्यंका कहती हैं, 'मैं नंबर गेम में विश्वास नहीं करती हूं। मुझे फ़ोर्ब्स की लिस्ट में रखे जाने का, तब तक विश्वास नहीं हुआ था, जब तक मुझे बधाई संदेश नहीं मिलने लगे । इस पुरस्कार ने मुझे नई ऊंचाइयां दी है, लेकिन इससे मुझे दोगुनी कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिली है। यहबस एक शुरुआत है। अभी मुझे बहुत दूर जाना है।"
  


अब कन्नड़ एक्टर यश देगा शाहरुख़ खान को टक्कर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

अब कन्नड़ एक्टर यश देगा शाहरुख़ खान को टक्कर


दक्षिण के एक्टरों का, बॉलीवुड पर ज़ोरदार हमला हो चुका है। २९ नवंबर को रिलीज़ तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म २.० के सिर्फ एक हफ्ते में १०० करोड़ का आंकड़ा पार कर लेने  के बाद यह तय हो गया है कि हिंदी फिल्म दर्शक बॉलीवुड और टॉलीवुड  का फर्क मानने को तैयार नहीं। यहीं कारण है कि कन्नड़ फिल्म केजीएफ पार्ट १ के निर्माता उत्साहित हैं। केजीएफ यानि कोलर गोल्ड फील्ड पार्ट १, एक कन्नड़ फिल्म है।  इस फिल्म के नायक कन्नड़ सुपरस्टार यश हैं।

प्रभावित हुआ एक्सेल
इस पीरियड एक्शन फिल्म के ट्रेलर से, बॉलीवुड का प्रतिष्ठित बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट कुछ इतना प्रभावित हुआ कि इसके निर्माताओं रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इस फिल्म को हिंदी में डब कर रिलीज़ करने का फैसला किया है। फिल्म तकनीक रूप से और एक्शन के लिहाज़ से बड़ी प्रभावशाली बनी है।

यश बनाम शाहरुख़ खान
फिल्म की कहानी  कोलार गोल्ड फील्ड पर कब्ज़ा जमाये एक माफिया पर है।  केजीएफ २१ दिसंबर को रिलीज़ होगी।  इसी दिन, शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो भी रिलीज़ हो रही है।  शाहरुख़ खान बॉलीवुड के बड़े जाने पहचाने चेहरे हैं।  हिंदी दर्शकों में यश की पहचान बननी  है।


यश के साथ मौनी रॉय
इसलिए, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फैसला किया है कि  फिल्म को दर्शकों के बीच चर्चा में लाया जाए।  इसके लिए, टेलीविज़न की सती और नागिन शिवन्या के नाम से विख्यात और गोल्ड गर्ल मौनी रॉय को फिल्म से जोड़ा गया है।  वह इस फिल्म में एक आइटमनुमा डांस करती नज़र आएंगी।

तीस साल पहले के गीत का रीमिक्स
यह आइटम सांग, १९८९ में रिलीज़ जैकी श्रॉफ और सनी देओल की फिल्म त्रिदेव के गीत गली गली में फिरता है गीत का रीमिक्स वर्शन है।  फिल्म में यह गीत जैकी श्रॉफ और संगीत बिजलानी पर फिल्माया गया था। लेकिन, फिल्म केजीएफ में यह गीत अभिनेता यश और मौनी रॉय पर फिल्माया गया होगा। इस गीत को तनिष्क बागची ने रीमिक्स किया है।  इस गीत की शूटिंग आज यानि ७ और ८ दिसंबर को मुंबई में गोरेगाव के एक स्टूडियो में होगी।

मुंबई की गलियों से केजीएफ़ तक

प्रशांत नील निर्देशित फिल्म केजीएफ दो हिस्सों में बना एक्शन ड्रामा है।  यह यश के चरित्र की, मुंबई की गलियों से, कर्णाटक की कोलार गोल्ड फील्ड तक की यात्रा का चित्रण हुआ है।  इस फिल्म को, भारत की पांच भाषाओँ कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज़ किया जा रहा है।  फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट में, यश के अलावा श्रीनिधि शेट्टी, राम्या कृष्णा, अनंत नाग, जॉन कोककेँ और अच्युत राव के नाम उल्लेखनीय हैं।

सोन चिड़िया का टीज़र - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

सोन चिड़िया का टीज़र

क्या लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है माधुरी दीक्षित ?


जून में, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री के साथ, बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से मिले थे। अमित शाह का, माधुरी दीक्षित से मिलनाबीजेपी के संपर्क से समर्थन अभियान के तहत संभव हुआ था।  इसके तहत, बीजेपी अध्यक्ष ने, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किये गए कार्यों से अवगत कराते हुए, आगे के लिए उनसे समर्थन माँगा। यह मुलाक़ात ४० मिनट तक चली।

इस मुलाक़ात का नतीजा अब नज़र आ रहा है। बॉलीवुड गलियारों से खबर है कि बीजेपी, २०१९  के चुनाव में कुछ फिल्म सितारों को उतारने जा रही है। माधुरी दीक्षित उनमे से एक उम्मीदवार हो सकती है।


खबर है कि माधुरी दीक्षित को, २०१९ का लोकसभा चुनाव पुणे से लड़ाया जा सकता है। पुणे लोकसभा सीट बीजेपी के कब्ज़े में हैं।  इस सीट से बीजेपी के अनिल शिरोले चुने गए हैं।  उनसे पहले, लगातार १० साल, कांग्रेस के सुरेश कलमाड़ी यह सीट जीतते रहे हैं।

चूंकि, पुणे सीट पर, कांग्रेस की पकड़ हैइसलिए इसे देखते हुए बीजेपी कोई सशक्त उम्मीदवार उतारना चाहती हैं।  माधुरी दीक्षित में ग्लैमर भी है और भाषा भी।  वह मराठी भाषी है। स्टारडम के दौर में, माधुरी दीक्षित को धकधक गर्ल कहा जाता था।

क्या, पुणे के मतदाताओं का दिल माधुरी दीक्षित के लिए धड़केगा ?



Eros Now Begins Production of Original Series FLESH - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Eros Now Begins Production of Original Series FLESH

Eros International PLC (NYSE: EROS) (“Eros”), a leading global company in the Indian film entertainment industry, announced today that Eros Now, its cutting edge digital over-the-top (OTT) South Asian entertainment platform, has launched another intriguing and compelling original web series, FLESH. A provocative human drama starring a spectacular ensemble cast of Swara Bhasker, Akshay Oberoi, Vidya Malvade, Kavin Dave and Yudhishtir Urs among others began production this month for an early 2019 release. The series is being co-produced by Siddharth Anand and directed by Danish Aslam of Break ke Baad fame.

The gritty series is set against the global human trafficking industry and how a belligerent cop, played by Swara Bhasker, neglects the law and takes matters into her own hands.

Written by Pooja Ladha Surti, best known for her work on acclaimed films like Andhadhun, Badlapur, Phobia, Ek Hasina Thi amongst others, Pooja has etched yet another captivating narrative around the dark world of human trafficking. 

Commenting on the new series, Ridhima Lulla, Chief Content Officer, Eros Group said, “We continue to build our focus on providing a unique experience in the digital world with captivating stories backed by skilled talent. We want the consumers’ digital experience to be defined by creating strong, extraordinary and unforgettable content. Flesh is a flagship Eros Now show that promises to have the all the gripping elements to hook audiences”. 

Producer Siddharth Anand, added “It’s a definite high point to produce such an incredible series with Eros Now and we want to present a perfect blend of dark reality and entertainment through Flesh. The superb script, cast, genre and drama are the key ingredients that will keep the viewers captured till the end”. 

Talking about her new web series, Swara Bhasker said, “To associate with brave, bold, relevant and impactful characters and projects is a dream for any passionate actor. I am delighted to become a part of Flesh and looking forward to working with this fantastic and talented crew. For the first time in my career, I am playing a cop and my fans will be witnessing a new version of myself in this Eros Now original series.” 


Flesh will stream exclusively on Eros Now in early 2019.


दुबई में शाहरुख़ खान के एक लाख प्रशंसकों ने किया बऊआ सिंह का स्वागत - क्लिक करें 

दुबई में शाहरुख़ खान के एक लाख प्रशंसकों ने किया बऊआ सिंह का स्वागत


बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान, अपनी २१ दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही फिल्म जीरो के प्रमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैं। 

पिछले दिनों, वह फिल्म के प्रमोशन में दुबई में थे। दुबई के प्रतिष्ठित ग्लोबल विलेज में शाहरुख़ खान का यह प्रमोशनल शो आयोजित था। शानदार ढंग से सजेरंगीन रोशनी में जगमगाते स्टेडियम मे, शाहरुख़ खान के एक लाख प्रशंसक मौजूद थे।  यह सभी अपने जीरो हीरो बऊआ सिंह को देखने पहुंचे थे।

शाहरुख़ खान ने, दुबई के अपने प्रशंसकों का स्वागत करते हुएअपना चित्र ट्विटर पर अपलोड करते हुए लिखा, "जीरो को इतना ज़्यादा प्यार दुबई में ही संभव था।  धन्यवाद ग्लोबल विलेज बऊआ, आफिया और बबिता के लिए धड़कते एक लाख दिलों के लिए।  मैं भारत में बताऊंगा इनके लिए आपकी इश्कबाज़ी को। लव यू दुबई वालों, यह देखो बऊआ की सेल्फी।"

निर्माता शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है।  इस फिल्म में, शाहरुख़ खान ने बौने बऊआ की भूमिका की है।  नासा वैज्ञानिक और विकलांग आफिया  की भूमिका अनुष्का शर्मा और प्रेम में धोखा खाने के बाद नशे में डूब गई एक्ट्रेस बबिता की भूमिका कैटरीना कैफ कर रही हैं।

फिल्म में दूसरी भूमिकाओं में अभय देओल, तिग्मांशु धुलिया, शीबा चड्डा, बृजेन्द्र काला, मोहम्मद ज़ीशान अयूब  अयूब भी है।इस फिल्म का बजट २०० करोड़ बताया जा रहा है।  इस लिहाज़ से इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त ओपनिंग लेनी होगी।  क्या इतनी बड़ी ओपनिंग मिल पाएगी इस जीरो को ?


सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म सोन चिड़िया का पोस्टर रिलीज - क्लिक करें 

नवोदय टाइम्स ०७ दिसंबर २०१८





सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म सोन चिड़िया का पोस्टर रिलीज

Thursday, 6 December 2018

बिपाशा बासु, मलाइका अरोड़ा और सुज़ैन खान के माय लेबल के तीन साल



सारा लॉरेन के फ्रॉड सैयां अरशद वारसी - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

सारा लॉरेन के फ्रॉड सैयां अरशद वारसी


फ्रॉड सैयां का पोस्टर काफी मज़ाकिया किस्म का है।

दूल्हा बने अरशद वारसी नोटों की माला पहने बहुत खुश नज़र आ रहे हैं। उनके आसपास नोटों की  गड्डियां और जेवरात बिखरे हुए है। लेकिन, उनके गले में दुल्हनों की चुनरियों की मालाएं फांसी के फंदे की तरह है। यह फंदे फिल्म के सात नारी चरित्रों के हाथों में नज़र आ रहे हैं।

अरशद के ठीक पीछे सौरभ शुक्ल बैठे हुए हैं। पोस्टर में लिखा है - सब मर्द कुत्ते नहीं हैं ! लेकिन, इसमें नहीं शब्द कटा हुआ है।  इसका मतलब यह हुआ कि सब मर्द कुत्त्ते हैं।

यह फिल्म १८ जनवरी २०१९ को रिलीज़ होगी।

इस फिल्म में सारा लॉरेन के अलावा एली एवरम और फ़्लोरा सैनी  भी हैं। शायद वह, अरशद वारसी के किरदार से धोखा खाई औरते बनी हैं।

सौरभ श्रीवास्तव ने अपनी ही लिखी हुई पटकथा का निर्देशन किया है।

प्रकाश झा प्रोडक्शंस की प्रस्तुति फिल्म फ्रॉड सैयां के निर्माता दिशा प्रकाश झा और कनिष्क गंगवाल हैं।  

क्या यह निराश उर्वशी रौतेला का कामुक अंग प्रदर्शन है ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

क्या यह निराश उर्वशी रौतेला का कामुक अंग प्रदर्शन है ?


उर्वशी रौतेला का यह कामुक चित्र उनकी निराशा की पराकाष्ठा का परिचायक है।

वह मॉडलिंग से फिल्मों में आई।  सनी देओल की एक्शन फिल्म सिंह साहब द ग्रेट से उनका फिल्म डेब्यू हुआ।  फिल्म ख़ास नहीं चली।  फिर वह, दक्षिण चली गई।  इक्का दुक्का फ़िल्में की।  मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।  उन्होंने सनम रे और ग्रेट ग्रैंड मस्ती जैसी फ़िल्में की, जो नहीं चली।

उन्हें ज़्यादा पहचान मिली अपने आइटम सांग्स से।  उर्वशी ने, भाग जॉनी और काबिल में आइटम नंबर किये।  काबिल २०१७ में रिलीज़ हुई थी।

इस साल, उनकी इरोटिक थ्रिलर फिल्म हेट स्टोरी ४ रिलीज़ हुई है।  इस फिल्म की कथा पूरी तरह से उनके किरदार पर केंद्रित है।  हिट हेट स्टोरी सीरीज की इस चौथी फिल्म में वह ग्लैमर और सेक्स अपील का मिश्रण बनी हुई थी।

मगर, सफल हेट स्टोरी फ्रैंचाइज़ी की इस चौथी फिल्म को सफलता नहीं मिली।  सच्ची बात तो यह थी कि उर्वशी रौतेला, अपनी पहले की तीन हेट स्टोरी फिल्मों की नायिकाओं पाओली डैम, सुरवीन चावला और ज़रीन खान के सामने बिलकुल फीकी लगी।  हेट स्टोरी ४ ही उनकी आखिरी रिलीज़ फिल्म थी।

आजकलउर्वशी रौतेला अपनी सोशल साइट्स पर रील लाइफ की कामुक नायिका बनी नज़र आती हैं।  ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उनके उत्तेजक और कमोबेश कामुक चित्र पोस्ट होते रहते हैं। 


आज भी उन्होंने अपना भारी छातियों को उघाड़ने वाली पोशाक में अपना चित्र पोस्ट किया।  इस चित्र में वह बला की कामुक लग रही हैं। लेकिन, इससे तय नहीं हो जाता कि उन्हें अगली हिंदी फिल्म मिल जाएगी।  

आमिर शैख़ और रोबिका चौधैर का जो न कहा मैंने - देखने के लिए क्लिक करें 

आमिर शैख़ और रोबिका चौधैर का जो न कहा मैंने




नित्या मेनन का हिंदी 'प्राण' डेब्यू  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

नित्या मेनन का हिंदी 'प्राण' डेब्यू


वीके प्रकाश ने, हिंदी की तीन फिल्मों फ्रीकी चक्र, फिर कभी और इश्केदारियां जैसी फ़िल्में निर्देशित की है। लेकिन, उनकी पहचान मलयालम फिल्म निर्देशक के तौर पर ही है।

उनकी, बतौर निर्देशक पहली ही फिल्म, मलयालम की पुनराधिवासम को श्रेष्ठ मलयालम फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। २०१५ में प्रदर्शित फिल्म निर्णायकम को सामजिक सरोकारों वाली श्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

उनकी नई फिल्म प्राण कई मायनों में ख़ास है।  पहला ख़ास कारण तो यह है कि यह फिल्म मलयालम के अलावा कन्नड़, तेलुगु और हिंदी में बनाई जा रही है। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है।


दूसरी खास बात यह है कि यह पूरी फिल्म सिर्फ एक चरित्र के इर्दगिर्द घूमती रहती है। फिल्म में, इस चरित्र को नित्या मेनन ने किया है। फिल्म की कहानी अंग्रेजी भाषा में लिखने वाली एक लेखिका के अपने ही भय के डरावने अनुभवों पर है। यह फिल्म असहिष्णुता और अन्याय की बात भी करती है।

फिल्म में अंग्रेजी लेखिका की भूमिका करने वाली अभिनेत्री नित्या मेनन ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा की दर्जनों फिल्मों में अभिनय किया है। लेकिन, प्राण उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी।  


जॉन अब्राहम की पागलपंथी में इलीना, अनिल और अरशद - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

जॉन अब्राहम की पागलपंथी में इलीना, अनिल और अरशद


कुछ समय पहले यह खबर दी गई थी कि अनीस बज़्मीवेलकम बैक (२०१५) के बाद जॉन अब्राहम के साथ फिल्म पागलपंथी बनाने जा रहे हैं।

अब खबर है कि वह इस फिल्म में मुबारकां (२०१७) के बाद अनिल कपूर और इलीना डिक्रूज़ को भी ले आये हैं। इसका मतलब यह हुआ कि अनीस बज़्मी की इस पागलपंथी में फिर से उनका साथ अनिल कपूर और इलीना डिक्रूज़ भी दे रहे हैं। इसके अलावादर्शकों को अरशद वारसी की पागलपंथी भी देखने को मिलेगी।


मुंबई से प्रकाशित एक टेबलायड की खबर है कि यह एक पूरी तरह से हास्य फिल्म होगी। दर्शक ठहाके लगाने को मज़बूर होंगे। इस फिल्म का पहला शिड्यूल लंदन और लीड्स में होगा। यह शिड्यूल ५० दिनों का होगा।

यह शूटिंग अगले साल जनवरी से शुरू हो जाएगी। फिल्म में जॉन अब्राहम और इलीना डिक्रूज़ की रोमांटिक जोड़ी बनाई गई है। अनिल कपूर और अरशद वारसी के जिम्मे दर्शकों को हंसाने का काम दिया गया है। अभी एक और अभिनेत्री का चुनाव होना बाकी है।

इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कुमार मंगत और अभिषेक पाठक हैं।

यह एस्केप रूम नहीं मौत का खेल है - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

यह एस्केप रूम नहीं मौत का खेल है


छह अजनबी, एक एस्केप रूम में फंस चुके हैं। उन्हें उस कमरे से बाहर निकलने की जुगत करनी है। जैसे जैसे वह कोशिश करते जाते हैं, ज़्यादा से ज़्यादा फंसते चले जाते हैं।

इसी प्रयास में उन्हें पता चलता है कि जो व्यक्ति उस एस्केप रूम का आखिरी होगा, वह मर जाएगा। लेकिन अब तक छहों अजनबी जीवित बचने के प्रयास में एकजुट हो जाते हैं।
 
साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म एस्केप रूम के छह अजनबी टेलर रसेल (जोए), लोगन मिलर (बेन), डेबोरा एन वॉल (अमांडा हार्पर), टाइलर लेबिन (माइक), जे एलिस (जैसन) और निक डोडानी (डैनी) की  भूमिका में हैं।  इस  फिल्म के निर्देशक एडम रॉबिटेल हैं।

एस्केप रूम को हिंदी में, मौत के खेल टाइटल के साथ सोनी एंटरटेनमेंट इंडिया द्वारा रिलीज़ किया जा रहा है।

पूरी दुनिया में ४ जनवरी को कोलंबिया पिक्चर्स द्वारा रिलीज़ की जा रही फिल्म एस्केप रूम को हिंदुस्तान के दर्शकों के लिए १८ जनवरी को रिलीज़ किया जा रहा है। 

ऊपर देखिये फिल्म का हिंदी ट्रेलर।  

एक बार फिर, एशा गुप्ता का  कामुक अंदाज़  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

एक बार फिर, एशा गुप्ता का कामुक अंदाज़


बॉलीवुड फिल्म करियर के लिहाज़ से, फेमिना मिस इंडिया २००७ की प्रतिभागी एशा गुप्ता के खाते में, पहली फिल्म ज़न्नत २ के बाद से, राज़ ३डी, चक्रव्यूहहमशकलरुस्तम, बादशाओ और कमांडो २ जैसी फ़िल्में दर्ज है।

इसके बावजूद एशा गुप्ता का नाम, बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार नहीं है।  जबकि, अपनी इन तमाम फिल्मों में वह, बॉलीवुड के अक्षय कुमार, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, आदि अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं।

यह बड़ा विचित्र लगता है कि जिस बॉलीवुड में कैटरीना कैफ और जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ जैसी विदेशी अभिनेत्रियां बड़ा नाम बन चुकी हैं,  नई दिल्ली की एशा गुप्ता पहचान को तरस रही है। वह फिल्मों के अलावा की गतिविधियों से पहचानी जाती हैं। 


एशा गुप्ता, आजकल अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम एकाउंट्स पर पोस्ट गर्मागर्म चित्रों से पहचानी जा रही है।  आये दिन वह अपनी कोई कामुक फोटो पोस्ट करती हैं और दर्शकों के उत्तेजित कमैंट्स पाती है। आज उन्होंने अपना एक बिकिनी फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया।  इसे देखते ही, इंस्टाग्राम पर कामुक टिप्पणियों की भरमार हो गई। 

लेकिन, क्या एक अभिनेत्री के लिहाज़ से इतना ही काफी है ? वह हिंदी फिल्मों में ही असफल नहीं है, बल्कि दक्षिण की फिल्मों में भी उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही।  वह प्रभु देवा के साथ, तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में बनी फिल्म तूतक तूतक तूतिया में अभिनय कर चुकी है।  सचिन जे जोशी के साथ तमिल और तेलुगु में बनी विदेवडु/यार इवान भी दर्ज है।  लेकिन, सफलता दूर दूर है।

ऐसे में इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट ही उनका सहारा बचा रहता है, जिससे वह अपने प्रशंसकों के बीच सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं।

एशा गुप्ता की नई फिल्मों में हेरा फेरी ३, टोटल धमाल, देसी मैजिक और वन डे के नाम शामिल हैं। मगर, इनमे से सिर्फ एक ही फिल्म ऐसी है, जो अगले साल रिलीज़ होगी।  वह है इंद्रकुमार की फिल्म टोटल धमाल।  लेकिन, इस फिल्म में भी सितारों की भीड़ है।  क्या वह इस भीड़ भरी फिल्म में भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच सकेंगी




अपनी फिल्म में अमिताभ बच्चन से बदला लेंगे शाहरुख़ खान - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

अपनी फिल्म में अमिताभ बच्चन से बदला लेंगे शाहरुख़ खान


आजकल, निर्देशक सुजॉय घोष फिल्म बदला की शूटिंग कर रहे हैं। इसका एक शिड्यूल पूरा भी हो चुका है। सुजॉय की फिल्म बदला, स्पेनिश थ्रिलर कंत्राटिएम्पो की हिंदी रीमेक है।

कंत्राटिएम्पो (२०१६) की कहानी दिलचस्प है।  फिल्म में एक कारोबारी पर अपनी प्रेमिका की हत्या का आरोप लगता है।  वह बेल पर बाहर आता है। उसकी वकील उसे छुड़ाने के लिए जी जान से लगी हुई है। निर्देशक ओरिओल पाओलो की इस फिल्म को अंग्रेजी में द इनविजिबल गेस्ट शीर्षक के साथ रिलीज़ किया गया था।

सुजॉय घोष ने, इस फिल्म में पिंक की अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की स्टारकास्ट को अहम् भूमिकाओं में लिया है।  अमिताभ  बच्चन, हत्या की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी बने हैं। इस फिल्म में तापसी पन्नू वकील की भूमिका की है।


फिल्म का निर्माण रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट और अज़ूरे एंटरटेनमेंट कर रहे हैं।  रेड चिल्लीज, शाहरुख़ खान की फिल्म कंपनी है। खबर है कि शाहरुख़ खान बदला में तापसी पन्नू के पति की भूमिका करने जा रहे हैं।

अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ खान पिछली बार फिल्म भूतनाथ (२००८) में साथ नज़र आये थे। खान, अपने हिस्से की शूटिंग दिसंबर में करेंगे। उस समय तक वह, अपनी बौना किरदार फिल्म जीरो के प्रचार में व्यस्त रहेंगे। जीरो, जैसे ही २१ दिसंबर को रिलीज़ होगी, शाहरुख़ खान बदला की यूनिट में शामिल हो जाएंगे। सूत्र बताते हैं कि फिल्म में शाहरुख खान का किरदार काफी अहम् है। 

सुजॉय घोष की फिल्म बदला ८ मार्च २०१९ को प्रदर्शित होगी।   

द कपिल शर्मा शो को खान बंधुओं का साथ - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

द कपिल शर्मा शो को खान बंधुओं का साथ


कपिल शर्मा, आजकल अपने शो द कपिल शर्मा शो की शूटिंग में व्यस्त हैं।  उन्होंने इस शूट से बीच में अपनी शादी के लिए  अवकाश लिया था।  लेकिनअब वह शो को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।  इस शो का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न से होगा।

खान बंधुओं का साथ 
खबर है कि कपिल शर्मा को अपने शो के लिए खान बंधुओं का साथ मिल गया है।  इस शो में, कपिल शर्मा के पहले मेहमान सलमान खान होंगे।  एक खान लो, दो खान फ्री की तर्ज़ पर, द कपिल शर्मा शो के पहले एपिसोड में, सलमान खान के साथ उनके दोनों भाई अरबाज़ खान और सोहैल खान साथ होंगे।


अब्बा हुजूर खान भी !
अंदरूनी खबर तो यह है कि देओल परिवार की तरह, बॉलीवुड का खान परिवार भी इस शो में साथ नज़र आएगा।  इसका मतलब यह हुआ कि अपने तीन खान बच्चों के साथ अब्बा हुजूर सलीम खान भी मौजूद होंगे।  यह चारों खान एक दूसरे की क्या खासियत बयान करते हैं, इसका पता तो शो देखने के बाद ही चलेगा। 

क्या परवान चढ़ेगा कपिल शर्मा का शो ?
शादी करने के बाद, उम्मीद की जाती है कि कपिल शर्मा की दिमागी हालत काबू आएगी और वह अपने शो को ढंग से कर सकेंगे।   क्योंकि, अब उनकी टीम में भारती सिंह और कृष्ण अभिषेक के साथ, कपिल शर्मा को चन्दन, कीकू शारदा और सुमोना चक्रवर्ती भी शामिल नज़र आएंगे ।

सोनी चैनल, इस शो का बाकी विवरण जल्द ही ज़ारी किया जाएगा।  


कानपुर वाले शुक्ला जी में फराह खान - पढ़ने के लिए क्लिक करें