Saturday 28 April 2018

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया पर प्रियंका चोपडा ने पछाड़ा दीपिका पादुकोण को

बॉलीवूड की अंतरराष्ट्रीय आइकन प्रियंका चोपडा हमेशा अव्वल दर्जे का काम करने में विश्वास रखती हैं। अब स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के चार्ट्स पर वह इस बार लोकप्रियता में वह अव्वल स्थान पर हैं। 

प्रियंका के बाद स्कोर ट्रेंड्स की सूचि में आलिया भट दूसरे, सोनम कपूर तीसरे और दीपिका पदूकोण चौथे स्थान पर पहूँच गयीं हैं। यह आंकडे अमरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर टेंड्स इंडिया व्दारा दिए और  प्रमाणित हैं।  

प्रियंका चोपडा की सलमान खान के साथ रहीं फिल्म भारत की घोषणा से प्रियंका पिछले दिनों हर मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बनीं।

सलमान खान हमेशा लोकप्रियता के शिखर पर रहनेवाले कलाकार हैं।

ऐसे में सलमान खान के साथ प्रियंका के फिल्म की घोषणा ने उन्हें डिजीटल तथा सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर ट्रेंडिंग बनायें रखा। 

पिछले सप्ताहांत निकाले गए आंकडों के मुताबिक प्रियंका को अप्रैल के दूसरे सप्ताह में 87.43 अंक हासिल हुए। तो दूसरे स्थान पर रहीं आलिया भट को 54.67 अंक मिले हैं। 

स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्वनी कौल कहते हैं, "प्रियंका सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय हैं। ट्विटर, फेसबुक, डिजिटल न्यूज, ब्रॉडकास्ट, वायरल न्यूज और सभी प्रिंट प्रकाशन में वह चर्चा में रहीं प्रियंका 87.43 अंकों के साथ बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी बन गयीं।" 



मीरा से अम्बालिका और हैप्पी तक डायना पेंटी - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment