Thursday 19 April 2018

हृथिक रोशन बनेंगे संजय लीला भंसाली के प्रिंस !

एक और पीरियड फिल्म बनाए जाने की खबर है। पद्मावत की सफलता से उत्साहित संजय लीला भंसाली, यह पीरियड फिल्म अभिनेता हृथिक रोशन के साथ बनायेंगे। कुछ समय पहले, संजय लीला भंसाली के दफ्तर से हृथिक रोशन को निकलते देखा गया था। हृथिक और संजय की यह मुलाक़ात, शायद इसी फिल्म के लिए ही थी। इस फिल्म का कामचलाऊ टाइटल प्रिंस रखा गया है। हृथिक रोशन ने, आशुतोष गोवारिकर की जोधा अकबर और मोहनजोदड़ो जैसी पीरियड फ़िल्में की है। हृथिक रोशन ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में फिल्म गुज़ारिश में मुख्य भूमिका की थी। वह, भंसाली की फिल्म मेकिंग से काफी प्रभावित हैं। पिछले साल यह खबर थी कि संजय लीला भंसाली, उपन्यासकार अमिश त्रिपाठी की पुस्तक द इम्मॉर्टल्स ऑफ़ मेलुहा पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में, वह हृथिक रोशन को भगवान् शंकर की भूमिका के लिए लेना चाहते थे। संजय की अब बताई जा रही फिल्म का टाइटल इतना तो साबित करता ही है कि प्रिंस, इम्मॉर्टल्स ऑफ़ मेलुहा पर फिल्म नहीं है। बाकी के विवरण प्रोडक्शन ऑफिस से अभी जारी नहीं हुए हैं। हृथिक रोशन भी अपनी फिल्म सुपर ३० की गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका में व्यस्त है। इस फिल्म के पूरी होने के बाद, हृथिक यशराज फिल्म्स की टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन फिल्म शुरू करेंगे। उनकी तीसरी फिल्म कृष ४ होगी।   

सुपर हीरो के इंतज़ार में हर्षवर्द्धन कपूर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment