Tuesday 24 April 2018

सोलो अ स्टार वार्स स्टोरी के १४ करैक्टर पोस्टर और उनका परिचय

आज डिज्नी ने स्टार वार्स सीरीज की फिल्म सोलो : अ स्टार वार्स स्टोरी के १४ करैक्टर पोस्टर जारी किये।  यह चरित्र, फिल्म में एक दूसरे से बड़ी अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं।  इन सभी १४ करैक्टर्स के बारे में भी संक्षिप्त में बताया गया है। 

१- सोलो अ स्टार वार्स स्टोरी का पहला और सबसे महत्वपूर्ण किरदार ड्रॉइड एल३- ३७ का है, जो लैंडो काल्रीसियन का साथी है। इस मादा किरदार को फीबे वालर-ब्रिज ने आवाज़ दी है।

२- रियो डु्रान्त (शायद) दुश्मन बैकेट गैंग का हिस्सा है। इस किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। इस किरदार को जॉन फाव्रो ने आवाज़ दी है।

३- द क्रिसमस डौन का मुखिया ड्राईडेन वॉस अपने काले लिबास में खल किरदार जैसा लगता है। इस चरित्र को पॉल बेटनी ने आवाज़ दी है। 

४- बेकेट  के छिछोरों के समूह का सबसे सक्षम सदस्य है वाल। यह शांत प्रकृति का, खुद पर भरोसा रखने वाला और अपनी ब्लास्टर राइफल से दुश्मन की खोपड़ी उड़ा देने वाला है।  इस चरित्र को ठंडी न्यूटन आवाज़ दे रहे हैं।  

५- ब्रह्माण्ड में ब्लू स्टील का सबसे अच्छा संस्करण और हान का मेंटर है टोबियस बेकेट। इस किरदार को वुडी हर्रेलसन ने आवाज़ दी है।  

६- ब्रह्माण्ड का बनठन कर रहने वाला स्मगलर लैंडो कैरिसिअन है।  इस किरदार को डोनाल्ड ग्लोवर ने आवाज़ दी है।  

७- हान सोलो के बचपन की दोस्त किरा रहस्यमई किरदार है।  इसे एमिला क्लार्क़ ने आवाज़ दी है। 

८- चूबका, ब्रह्माण्ड के श्रेष्ठतम पायलटो में है।  इस किरदार को जूनस सुआटामो ने आवाज़ दी है। 

९- सबसे हान सोलो का युवा अवतार।  फिल्म में इस भूमिका को अल्डेन एह्रेनरीच ने आवाज़ दी है।

इन करैक्टर पोस्टरों में क्लाउड राइडर्स गैंग के नेता एनफ़ीस नेस्ट और थेर्म सीजरपंच के करैक्टर पोस्टर नहीं है। फिल्म सोलो अ स्टार वार्स स्टोरी के दूसरे पांच करैक्टर पोस्टर भी जारी हुए हैं।  लेकिन, इन पोस्टरों में किरदारों के नाम और उनकी आवाज़ों का परिचय नहीं कराया गया है।  

संजय दत्त की ज़िन्दगी पर एक 'संजू' टीज़र - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment