Monday 16 April 2018

डिजिटल की दुनिया का पुरोहित !

डिजिटल दुनिया में राजस्थान में जन्मे रोहित पुरोहित का नाम अनजाना नहीं है। उन्होंने मुंबई में कॉलेज की शिक्षा पूरी की। वह बीसीए में डिग्री धारक हैं। 
पुरोहित का इरादा ब्रांड्स और सेलिब्रिटीज की मौजूदगी डिजिटल माध्यम में प्रभावशाली बनाने का है। रोहित ने अपने काम की शुरुआत, २०१० में डीजे के प्रमोशन से की।
इसके बाद से, रोहित ने फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा।  
डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की गई।
एक साल ही में, यानि २०११ में, रोहित पुरोहित ने गियर ऑफ़ फ्यूचर की स्थापना की। यह कंपनी सभी प्रकार की डिजिटल समस्याओं का समाधान करने और मदद, आदि मुहैया कराने का प्रयास करती है।

इस फर्म के साथ जुड़ी हस्तियों में यूनिवर्सल म्यूजिक, डीजे किरण कामथ, डीजे शैडो (दुबई), मुस्तफा जाहिद, मुदस्सर खान, हिना खान, मोनाली ठाकुर, आदि के नाम उल्लेखनीय हैं
वह स्वर्गीय लाभ जंजुआ के लिए भी काम कर चुके हैं।
२०१७ में गियर ऑफ़ फ्यूचर का, उपरोक्त सेवाओं के अलावा दूसरी अन्य सेवाएँ शामिल करते हुए, पुनर्गठन किया गया। अब इसका नाम क्रिएटिव कोरोना रखा गया है।
इसके फलस्वरूप कंपनी के कार्यों में काफी बढ़ोतरी हुई है।
इस समय इस कंपनी के क्लाइंट्स में हेमा मालिनी, संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर, शरद केलकर, राहुल रॉय, देबोलीना भट्टाचार्य, गुरिंदर सीगल, तनिष्क बागची के नाम शामिल हैं।  
अब यह कंपनी मार्केटिंग, ब्रांडिंग, डिजिटल प्रोमिनेंस, आदि के क्षेत्र में सक्रिय है।
रोहित पुरोहित का लक्ष्य कंपनी को कंटेंट प्रोडक्शन तक बढ़ाना है। यह कंपनी ओटीटी पोर्टल्स आदि जैसे कुछ प्रयोग कर सकती है। 

कीडिज़ फैशन शो में बच्चों का रैंप वाक - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment