Sunday 22 April 2018

क्या फिर धक् धक् करेगा दर्शकों का दिल !

इंद्रकुमार की फिल्म टोटल धमाल का यह चित्र देख कर, बेटा की याद ताज़ा हो गई होगी।  ख़ास तौर पर, इस फिल्म का माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर पर  फिल्माया गया दिल धक् धक् करने लगा गीत  याद आ रहा है । इस गीत में माधुरी दीक्षित की कामुकता चरम पर थी।  टोटल धमाल का यह चित्र पोज़ के हिसाब से तो बेटा जैसा लग रहा है, लेकिन दिल धक् धक् कर देने वाली उतनी उत्तेजना नहीं है।  टोटल धमाल से, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी १७ साल बाद बन रही है।  यह दोनों, राजकुमार संतोषी की फिल्म लज्जा में आखिरी बार आये थे।  अगर, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी बनने की बात की जाए तो यह दोनों प्रयाग राज की १९८७ में रिलीज़ फिल्म हिफाज़त में पहली बार एक साथ आये थे।  इस फिल्म में भी माधुरी दीक्षित उत्तेजना बिखेर रही थी।  इस जोड़ी को तेज़ाबी बनाया निर्देशक एन चंद्रा की फिल्म तेज़ाब ने।  माधुरी दीक्षित एक दो तीन गर्ल बन कर टॉप पर पहुँच गई।  अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने कोई १८ फ़िल्में एक साथ की।  निर्देशक इंद्रकुमार इन दोनों के साथ, २६ साल बाद टोटल धमाल बना रहे हैं।  इत्तेफ़ाक़ की बात है कि बेटा  ने ही माधुरी दीक्षित को धक् धक् गर्ल बनाया था।  अब, २६ साल बाद, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी दर्शकों की धक् धक् बढ़ाने जा रही है।  फिल्म की शूटिंग  के दौरान दोनों की एनर्जी १७ साल पहले वाली ही है।  इसकी गवाही मेहबूब स्टूडियो में सेट पर मौजूद यूनिट  के लोग  देते हैं।  इन दोनों के बीच आज भी वही केमिस्ट्री बनी हुई है।  तभी तो छह दिन का  शूटिंग शिड्यूल चार दिनों में पूरा हो गया।


कोई डेढ़ महीना पहले रिलीज़ होगी नमस्ते इंग्लैंड  - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment