Sunday 22 April 2018

कोई डेढ़ महीना पहले रिलीज़ होगी नमस्ते इंग्लैंड

संदीप और पिंकी फरार में परिणीति चोपड़ा
सोनम कपूर के कजिन अर्जुन कपूर के साथ, प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणीति चोपड़ा की पहली फिल्म इशकज़ादे २०१२ में रिलीज़ हुई थी।  निर्देशक हबीब फैसल की छोटे बजट (१२ करोड़) की यह फिल्म बड़ी हिट (६४.९ करोड़) साबित हुई थी।  परन्तु, इस फिल्म के बाद इन दोनों ने लम्बे समय तक कोई दूसरी फिल्म नहीं की।  लेकिन, अब इन दोनों की दो दो फ़िल्में एक साथ रिलीज़ होने को है।  परिणीति चोपड़ा का उपरोक्त  चित्र फिल्म संदीप और पिंकी फरार से है।  उस समय, फिल्म की शूटिंग नेपाल सीमा पर जथि में हो रही थी।  जहाँ, इशकज़ादे में शुरूआती टेंशन के बाद, अर्जुन और परिणीति के किरदार एक दूसरे की खातिर अपनी जान दे देते हैं, वही संदीप और पिंकी फरार के संदीप और पिंकी भी पूरी फिल्म में लड़ते भिड़ते हैं, लेकिन क्लाइमेक्स में  मरते नहीं, बल्कि एक हो जाते हैं।  संदीप और पिंकी फरार ३  अगस्त को रिलीज़ होगी। अर्जुन कपूर के साथ परिणीति चोपड़ा की दूसरी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड है। इस फिल्म की ज़्यादा शूटिंग पंजाब में हुई है। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग ढाका, ब्रुसेल्स, पेरिस और लंदन में हुई है।  इस फिल्म की खासियत यह है कि विपुल अमृतलाल शाह निर्देशित यह फिल्म पहले ७ दिसंबर को रिलीज़ हो रही थी।  लेकिन, अब यह काफी पहले यानि दशहरा के दौरान १९ अक्टूबर को रिलीज़ होगी।   हालाँकि, फिलहाल तो संदीप और पिंकी फरार की सोलो लग रही है, लेकिन नमस्ते इंग्लैंड को निर्देशक लव रंजन की अजय देवगन के साथ अनाम फिल्म और विद्युत् जम्वाल  की फिल्म जंगली से हो सकती है।



सारा अली खान, अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया : थ्री इज अ पार्टी ! - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment