Thursday 26 April 2018

शिकारियों का शिकार करने वाली जेनिफर का रिवेंज !

तीन अमीर, मगर शादीशुदा आदमी (रिचर्ड, स्टैनली और दिमित्री), रेतीली घाटी में अपने वार्षिक शिकार कार्यक्रम के लिए इकठ्ठा होते हैं।

इनमे से एक व्यक्ति अपनी खूबसूरत और सेक्सी प्रेमिका जेनिफर को भी साथ ले आता है।

उसे देख कर बाकी दो में भी उसके साथ सेक्स करने की इच्छा पैदा होती है।

अब होता यह है कि परिस्थितियां हाथ से बाहर हो जाती हैं। जेनिफर के साथ बलात्कार किया जाता है।  उसका प्रेमी उसे एक पहाड़ी चोटी से धक्का दे देता है।  उस युवती को मरने के लिए छोड़ कर वह तीनों चले जाते हैं।

अब यह बात दीगर है कि वह लड़की मौत से बाहर आ जाती है।

इसके बादवह सेक्सी शिकारी महिला शुरू करती है क्रूरता से हत्याएं करते जाने का सिलसिला।

यह कहानी, लेखक निर्देशक करली फारगेट की बलात्कार, बदला हॉरर से भरपूर फ्रेंच फिल्म रिवेंज की है।

इस फिल्म में जेनिफर की भूमिका माटिल्डा लुट्ज़ ने की है।

केविन जानसेन्स रिचर्ड, विन्सेंट कोलम्बे स्टैनले और गुइलॉमे बौचड़े दिमित्री बने हैं।

माटिल्डा एक इतालवी मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्हें पिछले साल हॉरर फिल्म रिंग्स में देखा गया था।
बड़ी मामूली सी लग रही इस फिल्म की कहानी में माटिल्डा के बदला लेने के दृश्यों को बड़ी कल्पनाशीलता के साथ दिलचस्प तरीके से फिल्माया गया है।

यह फिल्म ११ मई को रिलीज़ हो रही है।  


परमाणु : द स्टोरी ऑफ़ पोखरण का टीज़र - पढ़ने के लिए क्लिक करे 

No comments:

Post a Comment