Thursday 19 April 2018

नीतिन देसाई बनाएंगे पानीपत का शनिवारवाड़ा

शनिवारवाड़ा 
मराठा साम्राज्य के पेशवाओं के इतिहास में शनिवारवाड़ा का काफी महत्त्व है।  इसलिए, अपनी फिल्म पानीपत के लिए, निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, कला निर्देशक नितिन देसाई से शनिवारवाड़ा को रीक्रिएट करवा रहे हैं। पेशवाओं की शान, शनिवारवाड़ा अपनी भव्यता के लिए दर्शनीय किला है।  इस शनिवारवाड़ा का पानीपत के तीसरे युद्ध के लिहाज़ से भी काफी महत्त्व है।  इसे देखते हुए ही नितिन देसाई के एनडी स्टूडियोज में शनिवार वाला बड़े पैमाने पर, भव्यतापूर्वक बनाया जा रहा है।  इस किले की शुरुआत के लिए, अक्षय तृतीया के दिन पहली ईंट रखी गई। नीतिन देसाई और आशुतोष गोवारिकर का साथ  दूसरी बार बन रहा है।  इन दोनों ने जोधा अकबर फिल्म में पहली बार साथ काम किया था।  इस फिल्म का आगरा फोर्ट नीतिन देसाई ने ही तैयार किया था।  आशुतोष चाहते हैं कि नीतिन देसाई एक बार फिर आगरा फोर्ट वाला जादू शनिवारवाड़ा में भी दिखाए। पानीपत का युद्ध, १४ जनवरी १७६१ को सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना और अहमद शाह अब्दाली की सेनाओं के बीच लड़ा गया था।  यह युद्ध, इतिहास के सबसे बड़े युद्धों में से एक है।  यह युद्ध घटनाक्रम से भरा, मराठा शौर्य का गवाह है।  इस युद्ध में एक ही दिन में  करीब एक लाख मराठा सैनिक और गैर सैनिक हताहत हुए थे।  इस युद्ध के बाद मुग़ल  शासन का पतन होना शुरू हो गया था। इस युद्ध पर, आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में सदाशिव राव भाऊ की भूमिका अर्जुन कपूर करेंगे।  आशुतोष गोवारिकर ने उनसे अपने मराठी उच्चारण में सुधार करने को कहा है।  फिल्म में, संजय दत्त अफगान आक्रमणकारी अहमद शाह अब्दाली की भूमिका करेंगे।  यह फिल्म ६ दिसंबर २०१९ को रिलीज़ होनी है।  
 
इंटरनेशनल डांस डे पर गुरमीत चौधरी का वीडियो - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment