Saturday 28 April 2018

एस्क्वायर मैगज़ीन में प्रियंका चोपड़ा

 
प्रियंका चोपड़ा, पिछले दिनों, अमेरिका में अपने शो क्वांटिको ३ के प्रमोशन में गई हुई थी।  इस दौरान, उन्होंने काफी जगहों पर क्वांटिको कर प्रचार किया।  इस शो को लेकर मीडिया से बात चीत की।  इस तीन के दौरे में, लगातार व्यस्त होने के बावजूद, प्रियंका चोपड़ा थकावट से कोसों दूर थी।  उनकी इस एनर्जी की सराहना पत्रकारों ने भी की।
प्रचार के दौरान, प्रियंका चोपड़ा ने, अमेरिका की मशहूर पुरुष मैगज़ीन एस्क्वायर से बातचीत की और फोटो सेशन किया।  इस मैगज़ीन के पत्रकार को, प्रियंका चोपड़ा अपनी फुर्ती, ताज़गी और ख़ुशमिज़ाजी के लिहाज़ से क्वांटिको की एफबीआई एजेंट अलेक्स परिष जैसी लगी।  वह लिखता है, "दोनों (प्रियंका चोपड़ा और अलेक्स परिष) अतिशय तनाव के क्षणों में भी, प्रसन्नचित्त रहने वाली असंभव सुंदरियाँ हैं।  दोनों ही अमरीका की सांकेतिक भाषा सहित, कई भाषाओँ की जानकार है।"
प्रियका चोपड़ा से, जब क्वांटिको के चौथे सीजन में शामिल होने के बारे में पूछा गया तो प्रियंका ने साफ कहा कि वह भारत या अमेरिका तक सीमित रहना नहीं चाहती।  मैं पूरी दुनिया तक पहुंचना चाहती हूँ। जहाँ तक मेरे काम का सवाल है, जब तक लोग मुझे देखना चाहेंगे, मैं काम करती रहना चाहूंगी। 

No comments:

Post a Comment