Monday 23 April 2018

पांच दोस्तों की जटिल दास्तान है कौशिकी

कौशिकी का ट्रेलर देख कर कथ्य पर निर्देशक की पकड़ का अंदाज़ा होता है।

विउ इंडिया पर स्ट्रीम किये जाने के लिए तैयार यह शो पांच दोस्तों की कहानी है। 

इन पांचो का एक खराब अतीत है।

इस शो का ट्रेलर देखते हुए ही, इसकी रोचकता और दर्शकों पर पकड़ का अंदाजा हो जाता है। 

दरअसल, इस सीरीज का निर्देशन एक खिलाडी एक हसीना, एसिड फैक्ट्री, आत्मा और एक्स : पास्ट इज प्रेजेंट के निर्देशक सुपर्ण वर्मा ने किया है। 

यह फ़िल्में साबित करती है कि सुपर्ण को थ्रिलर फ़िल्में बनाने में महारत हासिल है। 

कौशिकी में केन्द्रीय भूमिका सायानी गुप्ता (मार्गरिटा विथ अ स्ट्रॉ) ने की है।

सायानी कहती है, “कौशिकी की स्क्रिप्ट से मैंने खासी उत्साहित हूँ। मुझे अपने में ऐसे रोल करने वाले किरदार खोजने का मौका मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि लोग मुझे कौशिकी में कौशिकी की भूमिका में देख कर खुश होंगे।" 

सायानी के अपोजिट एक हीरो की भूमिका वीजे रणविजय ने की है। 

इस सीरीज में ओमकार कपूर, मानसी स्कॉट, नमिता दास, राजीव सिद्धार्थ और श्रुति श्रीवास्तव ने दूसरी भूमिकाये की हैं। 

इस शो की स्ट्रीमिंग २७ अप्रैल से शुरू होगी। 

इस सीरीज को विउ एप्प पर देखा जा सकता है। 

ऊपर देखिये कौशिकी का ट्रेलर। 


शमिता शेट्टी की इंटरनेशनल फिल्म - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment