Thursday 19 April 2018

जुरैसिक वर्ल्ड : फालेन किंगडम का फाइनल ट्रेलर


जुरैसिक वर्ल्ड : फालेन किंगडम के ट्रेलर में क्रिस प्राट, ढेरों डायनासोर के बीच दोस्ताना हाव भाव के साथ घूमते नज़र आते हैं।  लेकिन, ढाई मिनट का यह ट्रेलर ज़ल्द ही डायनासोर के खतरनाक हमले और भागदौड़ में बदल जाता है।  रोमांच हर सेकंड के साथ बढ़ता ही  जाता है।  क्रिस प्राट ने, २०१५ में पहली बार कॉलिन ट्रेवोर्रो के निर्देशन में फिल्म जुरैसिक वर्ल्ड में इन विशालकाय पक्षियों के विशेषज्ञ जानकार ओवेन ग्रेडी की भूमिका की थी। अब तीन साल बाद, क्रिस प्राट फिर उसी किरदार में हैं।  फिल्म का निर्देशन जेए बायोना कर रहे हैं।  फालेन किंगडम में कुछ नए किरदार शामिल है।  अलबत्ता, भारतीय अभिनेता  इरफ़ान खान, जिन्होंने २०१५ की फिल्म में जुरैसिक पार्क के मालिक सिमोन मसरानी की  भूमिका की थी, नज़र नहीं आएंगे। ऊपर देखिये जुरैसिक वर्ल्ड : फालेन किंगडम का आखिरी ट्रेलर। 

No comments:

Post a Comment