Thursday 26 April 2018

अब डॉक्टर देवदास बनेंगे शाहिद कपूर

तेलुगु अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा 
तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक में शाहिद कपूर आधुनिक डॉक्टर देवदास की भूमिका करेंगे।

पहले खबर यह थी कि अर्जुन रेड्डी के रीमेक के लिए अर्जुन कपूर को लिया गया है।

अर्जुन रेड्डी, एक काबिल सर्जन की कहानी है, जो अपनी प्रेमिका के विवाह के बाद, खुद को शराब में डुबो लेता है।

लेकिन, यह आधुनिक देवदास, १०० साल पहले के शरतचंद्र के देवदास की तरह खुद को मार नहीं देता, बल्कि शराब के नशे और हादसे उबर करखुद को फिर साबित करता है।

अर्जुन रेड्डी में, डॉक्टर अर्जुन रेड्डी देशमुख की भूमिका एक्टर विजय साई देवरकोंडा, जिन्हे तेलुगु फिल्मों में अपने स्टेज के नाम विजय देवरकोंडा से पहचाना जाता है, ने की थी।

उनकी प्रेमिका की भूमिका में शालिनी पांडेय थी।

"संदीप वंगा निर्देशित अर्जुन रेड्डी के निर्माण में पांच करोड़ से कुछ ज़्यादा खर्च हुए थे। लेकिन, पिछले साथ अगस्त मे रिलीज़ अर्जुन रेड्डी ने बॉक्स ऑफिस पर दस गुना कारोबार किया था।"

इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिंदी रीमेक बनाया जाना लाजिमी था।

अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक के अधिकार मुराद खेतानी और आश्विन वरदे ने खरीद लिए थे।

खास बात यह है कि तेलुगु फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए ओरिजिनल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा को ही लिया गया है। 


अभी इस फिल्म के दूसरे किरदारों के लिए एक्टरों को फाइनल किया जाना है। 



इसी साल, पद्मावत जैसी बड़ी हिट फिल्म में रावल रतन सिंह की भूमिका से सराहे जा चुके शाहिद कपूर, इस समय श्रद्धा कपूर और यामी गौतम के साथ श्रीनाथ सिंह की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू के आखिरी शिड्यूल को पूरा करने में व्यस्त है।  उन्हें राजा कृष्णा मेनन (एयरलिफ्ट और शेफ) की फिल्म में भी लिया गया है।  


कटरीना कैफ का ताबड़तोड़ 'कल्याण कैंपेन' - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment