Saturday, 1 February 2020

ब्लैक मैजिक वाला कॉलेज रोमांस



क्या आप कल्पना कर सकते हैं एक ऐसे कॉलेज की, जहां ब्लैक मैजिक सिखाया जाता हो। संभव है कि ऐसा कोई वास्तविक कॉलेज न हो, लेकिन रील की दुनिया में ऐसा सम्भव है। जी हां, एक  फिल्म तेरे इश्क़ की मुझको आदत है का विषय कुछ इसी लाईन पर है। इस फिल्म को ब्लैक मैजिक रोमांस भी कहा जा सकता है । पिछले दिनों, मुंबई में इस फिल्म की घोषणा की गई ।निर्माता राजू रबारी रुदान, भाविन शिंदे और निर्देशक रहमत अली खान की इस फिल्म में वसीम खान, प्रेरणा खावस, सत्या अग्निहोत्री, आर्या राय, हिना खान, आंचल दलजीत, अभिषेक सिंह, प्रथम घटकल, शाहनवाज़ खान, असीर अहमद, जगत राम बाजपाई जैसे कलाकार नजर आयेंगे। इस फिल्म की शूटिंग मार्च से शुरू होगी और इसे साल के अंत तक रिलीज़ किये जाने की योजना है। इस फिल्म को एक तरफा प्यार की त्रिकोणीय रोमांस फिल्म बताया जा रहा है । यह फिल्म स्थापित करने का प्रयास करती है कि प्यार कभी अधूरा नहीं होता और न ही मोहब्ब्त में उम्र कोई मायने रखती है। इस फिल्म से गजियाबाद की प्रेरणा दोहरी भूमिका से डेब्यू कर रही हैं । उनके साथ फिल्म की दो अहम भूमिकाएं वासिम खान (देव) और सत्या अग्निहोत्री (राहुल) कर रहे हैं ।

No comments: