Friday 14 February 2020

रोमांस के महीने में खुशी जोशी की लवरफहमी


रोमांस के महीने में, बीलाइव म्यूजिक लवरफ़हमी ले कर आया है। इस लवरफ़हमी के शिकार अभिनव शेखर और ईशान खान है। इन दोनों को ख़ुशी जोशी से प्यार की गलतफहमी है। उनकी इसी गलतफहमी को म्यूजिक विडियो लवरफ़हमी में देखा जा सकता है।

मशहूर गायक जोड़ी 
इस गीत को अभिनव शेखर और ईशान खान की जोड़ी ने गाया है। यह जोड़ी लक बूम बूम, डॉगी, आदि गीतों के लिए मशहूर हैं। लवरफ़हमी गीत पारंपरिक संगीत और पॉप म्यूजिक का परफेक्ट मिश्रण है। अंजन भट्टाचार्य के संगीत से सजे इस गीत को इन दोनों गायकों ने बखूबी अंजाम दिया है।

म्यूजिक वीडियो में ख़ुशी 
गीत के विडियो में चार चाँद लगाईं हैं ख़ुशी जोशी। ख़ुशी जोशी को कैडबरी गर्ल के तौर पर पहचाना जाता है। वह एकता कपूर के शो पंच बीट की अभिनेत्री के तौर पर पहचानी जाती है। वैसे शो बिज़नस में ख़ुशी की पहचान कैडबरी के लिए अपने पहले विज्ञापन से कैडबरी गर्ल के तौर पर ही बनी। अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स में वह काफी बोल्ड अंदाज़ में नजर आती है।

मासूम और सूंदर फहमी !
यही ख़ुशी जोशी, लवरफ़हमी में एक ऎसी मासूम और सुन्दर लड़की बनी है, जिस पर दो लडके फ़िदा है। वैलेंटाइन्स डे पर दोनों ही अपनी बूके को उनसे कुबूल करवा कर अपने रोमांस को पहचाना दिलाना चाहते हैं। इस विडियो में ख़ुशी काफी दिलकश अंदाज़ में नज़र आती है। इस गीत की शूटिंग बैंकॉक की ख़ूबसूरत लोकेशन पर हुई है। 


No comments:

Post a Comment