Friday 28 February 2020

Karan Johar की एक और फिल्म मे Kiara Advani


बॉलीवुड की व्यस्ततम अभिनेत्रियों में से एक किआरा अडवाणी, दूसरी नेटफ्लिक्स और करण जौहर की फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। २०१८ में रिलीज़ करण जौहर की एन्थोलॉजी फिल्म लस्ट स्टोरीज की एक कहानी में किआरा अडवाणी ने अपने बोल्ड एक्ट से दर्शकों का ध्यान खींचा था। ऐसा पहली बार हुआ होगा कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री अपनी फिल्मों से ज़्यादा डिजिटल माध्यम की फिल्म से लोकप्रिय हो।

एक बलात्कार भिन्न दृष्टिकोण
नेटफ्लिक्स की फिल्म गिल्टी की कहानी एक छोटे शहर की लड़की के अपने कॉलेज के दिनों में दिल की धड़कन बने लडके पर बलात्कार का आरोप की भिन्न दृष्टिकोण से पड़ताल की है। इस बलात्कार के आरोपी के दोष को उसकी संगीतकार दोस्त की नज़र से दिखाया गया है। इस म्यूजिशियन गर्लफ्रेंड की भूमिका किआरा अडवाणी कर रही हैं।

किआरा की फ्लॉप मशीन
नेटफ्लिक्स और करण जौहर की एन्थोलॉजी फिल्म लस्ट स्टोरीज से पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टेन महेंद्र सिंह धोनी पर बायोपिक फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में साक्षी धोनी की भूमिका से मशहूर होने वाली किआरा की बतौर सोलो नायिका फिल्म मशीन बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। लस्ट  स्टोरीज के बाद, किआरा अडवाणी की २०१९ में प्रदर्शित फ़िल्में कबीर सिंह और गुड न्यूज़ बड़ी हिट ही थी।

रूचि नारायण के निर्देशन में
गिल्टी, नेटफ्लिक्स की भारतीय फिल्म निर्माताओं से अनुबंध के तहत बनाई जाने वाली १०  ओरिजिनल फिल्मों में से है। इस फिल्म को करण जौहर का डिजिटल कंटेंट बैनर धरमाटिक द्वारा  बनाया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन रूचि नारायण ने किया है। रूचि की पहली हिंदी फिल्म कल: यस्टरडे एंड टुमारो थी। इस डिजिटल फिल्म में किआरा अडवाणी के कोस्टारों में आकांक्षा सिंह, गुर फ़तेह सिंह पीरज़ादा, ताहेर शब्बीर और दलीप ताहिल भी हैं।

२०२० में पांच फ़िल्में
किआरा अडवाणी की २०२० में रिलीज़ होने वाली फिल्मों की शुरुआत गिल्टी से ६ मार्च को हो जाएगी। इसके बाद, किआरा अडवाणी की अक्षय कुमार के साथ हॉरर कॉमेडी लक्ष्मी बॉम्ब, सोलो फिल्म इंदू की जवानी, सिद्धार्थ  मल्होत्रा के साथ फिल्म शेरशाह तथा कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म भूल भुलैया २ रिलीज़ होंगी।

No comments:

Post a Comment