Wednesday 26 February 2020

सुपरसोनिक रफ़्तार से दौड़ने वाला Sonic The Hedgehog


आज रिलीज़ हो रही, हॉलीवुड की जेफ़ फाउलर निर्देशित एक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म सोनिक : द हेजहॉग कई खासियतों वाली फिल्म है। इस फिल्म से एक नए सुपरहीरो सोनिक का आगमन हो रहा है। यह फिल्म, जापान की सेगा गेम्स कंपनी के बनाये वीडियो गेम फ्रैंचाइज़ी पर पहली फिल्म है। यह जेफ़ फाउलर की पहली निर्देशित फिल्म भी है।  

नीला चूहा है सोनिक
इस फिल्म का हीरो सोनिक नाम का कांटेदार नीले रंग का जंगली चूहा है, जो मानव रूप में नज़र आता है। इस चूहे की खासियत है कि वह सुपरसोनिक की रफ़्तार से भी ज़्यादा रफ़्तार से दौड़ सकता है। वह दुश्मन पर हमला करने के लिए गेंद की तरह चक्कर मारता हुआ घूम सकता है। इस सोनिक चूहे पर वीडियो गेम को दुनिया भर में काफी लोकप्रियता मिली थी।  सोनिक गेम को दुनिया के बेहतरीन वीडियो गेम्स में गिना जाता है।

सोनिक का टकराव सिरफिरे वैज्ञानिक से  
सोनिक द हेजहॉग की कहानी सोनिक के पृथ्वी को अपना निवास  बनाने के बाद से शुरू होगी। एक बुद्धिमान मगर पागल वैज्ञानिक डॉक्टर रोबॉटनिक पृथ्वी पर अपना आतंक फैलाने के लिए प्रयोग कर रहा है। वह अपने इस प्रयोग को सोनिक पर आजमाना चाहता है। शेरिफ थॉमस वाचोव्स्की सोनिक की मदद के लिए आगे आता है।  यह फिल्म सोनिक और वाचोव्स्की की दोस्ती और डॉक्टर रोबॉटनिक से दुश्मनी की है।

जिम कैर्री की वापसी

पैट्रिक कैसी और जॉश मिलर की लिखी इस फिल्म में सोनिक को आवाज़ और उसका मानव चेहरा बेन श्वार्टज़ बने है। शेरिफ की भूमिका एक्टर जेम्स मार्डेन ने की है। हॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जिम कैरी, पागल वैज्ञानिक डॉक्टर रोबॉटनिक की भूमिका की है। द मास्क से मशहूर जिम कैरी की चार साल बाद फिल्मों में वापसी हो रही है। उनकी पिछली फिल्म डार्क क्राइम २०१६ में प्रदर्शित हुई थी।

No comments:

Post a Comment