Friday, 21 February 2020

डॉल्‍बीएटमॉस में फिल्‍म 99Songs के एल्‍बम रिकॉर्ड करने वाले पहले भारतीय एआर रहमान



~फिल्‍म 99 Songs के म्‍यूजिक ट्रैक को डॉल्‍बीएटमॉसमें रिकॉर्ड करने के लिए जियो स्‍टूडियो और सोनी म्‍यूजिक ने की डॉल्‍बी के साथ भागीदारी~

प्रभावी मनोरंजन अनुभव में अग्रणी डॉल्‍बी लैबोरेट्रीज (NYSE: DLB) ने आज भारत में डॉल्‍बीएटमॉसम्‍यूजिक को लॉन्‍च करने के साथ एक नई और रोमांचक यात्रा की शुरुआत की है। इस घोषणा को और खास बनाने के लिए, ग्रेमी और अकादमी अवार्ड विजेता एआर रहमाननेफिल्‍म 99 Songs केगानोंकोहिंदीमेंरिकॉर्डकरनेकाएलानकिया|प्रोड्यूसर-लेखक के तौर पर यह उनकी पहली फिल्‍म है और नवोदित निर्देशक विश्‍वेश कृष्‍णमूर्ति की भी यह पहली फिल्‍म है। 15 गानों वाली इस फिल्‍म को तीन भाषाओं हिन्‍दी, तमिल और तेलगु में रिलीज किया जाएगा। 99 Songs के साथबॉलीवुड में एक नए चेहरे एहान भट को भी लॉन्‍च किया जाएगा।

एआर रहमान, ग्रेमी व अकादमी अवार्ड विजेता संगीतकार और प्रोड्यूसर, और 99 Songs के म्‍यूजिक कंपोजर ने कहा, “डॉल्‍बीएटमॉसने कलाकारों और रचनाकारों के लिए रचनात्‍मक फलक का विस्‍तार किया है। इसके साथ, लोग वास्‍तव में वाद्य यंत्रों और स्‍वरों को अलग-अलग अनुभव कर सकते हैं और अविश्‍वसनीय स्‍पष्‍टता के साथ संगीत का अनुभव ले सकते हैं। मुझे खुशी है कि 99 Songs के संगीत को बनाने में लगा प्रेम और संगीत रचनात्‍मकता का अनुभव श्रोताडॉल्‍बीएटमॉसके साथ पूरी क्षमता सेकरसकेंगे। डॉल्‍बीएटमॉसमें पहले कभी न सुना गया संगीत उपलब्‍ध कराने के लिए मैं डॉल्‍बी, सोनी म्‍यूजिक और जियो स्‍टूडियो के साथ भागीदारी कर काफी उत्‍साहित हूं।”

इस अवसर पर बोलते हुए, पंकज केडिया, मैनेजिंगडायरेक्टर , इमर्जिंगमार्केट्स, डॉल्‍बी लैबोरेट्रीज ने कहा, “हम संगीत का अनुभव कैसे लिया जाए इसे पुन:परिभाषित करने के मिशन पर हैं। डॉल्‍बीएटमॉससंगीत श्रोताओं को मंत्रमुग्‍ध कर देता है और उन्‍हें गीत के भीतर ले जाता है। हम जियो स्‍टूडियो, सोनी म्यूजिक और एआर रहमान के उस विज़न को साझा करते हैं, जिसमें उनके संगीत को दुनिया में सभी के लिए उपलब्‍ध कराने और भारत में पहली बार डॉल्‍बीएटमॉसमें पहले कभी न सुने गए संगीत की पेशकश की जा रही है।”

क्‍या है डॉल्‍बीएटमॉसम्‍यूजिक
कल्‍पना कीजिए पहले संगीत के साथ जुड़ने के लिए पूरी क्षमता और रचनात्‍मक संभावना के साथ एक जरिया था- उस तरीके से अधिकांश लोग आज संगीत नहीं सुनते हैं, लेकिन एक वर्जन है जो आपको संगीत के भीतर खींचकर ले जाएगा, जो पारंपरिक रिकॉर्डिंग्‍स के साथ लुप्‍त हो गया है। डॉल्‍बीएटमॉसयही करता है। चाहे यह श्रोता के आसपास रखे वाद्य यंत्रों का एक जटिल सामंजस्‍य हो, चाहे एक प्रसिद्ध गिटार वादक हो जो पूरे कमरे को भर दे   , एक बड़ा बास ड्रॉप हो जो आपको हिला कर रख दे, या गायक द्वारा ली गई हल्‍की सांस हो, डॉल्‍बीएटमॉसजैसा कलाकार चाहता है उसके अनुरूप प्रत्‍येक बीट और भावना को प्रकट करने के लिए संगीत को अधिक स्‍थान और स्‍वतंत्रता प्रदान करता है। अधिक जानकारी के लिए, music.dolby.comपरविजिट करें।

एआर रहमान-सोनी म्‍यूजिक इंडिया के बीच काफी गहरा रिश्‍ता है। एक कलाकार के रूप में, बॉलीवुड गानों के लिए एक कंपोजर के रूप में साथ ही साथ एक फिल्‍म प्रोड्यूसर के रूप में सभी पहली शुरुआत उन्‍होंने सोनी म्‍यूजिक के साथ की है। 99 Songs का संगीत इस रिश्‍ते की निरंतरता को दर्शाता है, यह वंदे मातरम से लेकर रंग दे बसंती, गुरु और ओके जानू के जादुई संगीत के समान ही कालातीत है।

डॉल्‍बी लैबोरेट्रीज के बारे में
डॉल्‍बी लैबोरेट्रीज (NYSE: DLB) का मुख्‍यालय सैन फ्रांसिस्‍को में है और इसके पूरी दुनिया में 20 से अधिक देशों में कार्यालय हैं। डॉल्‍बी दृश्‍य और ध्‍वनि के विज्ञान को शानदार अनुभव में बदलता है। इन्‍नोवेटिव रिसर्च और इंजीनियरिंग के माध्‍यम से हम कलाकारों, व्‍यवसायों और उपभोक्‍ताओं के बीच एक सहयोगात्‍मक पारिस्थितिकी तंत्र के जरिये दुनियाभर के अरबों लोगों के लिए शानदार अनुभव उपलब्‍ध कराते हैं। डॉल्‍बीसिनेमा, डॉल्‍बी विजन, डॉल्‍बीएटमॉस, डॉल्‍बी ऑडियो और डॉल्‍बी वॉयस के अनुभव के साथ लोग सिनेमा देखते हुए, चलते हुए, घर में और कार्यस्‍थल पर मनोरंजन और संचार में क्रांति लाते हैं।

सोनी म्‍यूजिक के बारे में:
सोनी म्‍यूजिक एंटरटेनमेंट एक वैश्विक रिकॉर्डेड म्‍यूजिक कंपनी है, जिसके वर्तमान रोस्‍टर में स्‍थानीय कलाकारों और अंतरराष्‍ट्रीय सुपरस्‍टार दोनों का व्‍यापक समावेश है। कंपनी के पास एक विशाल कैटलॉग है, जिसमें इतिहास की कुछ सबसे महत्‍वपूर्ण रिकॉर्डिंग शामिल हैं। यह प्रत्‍येक शैली के संगीत का प्रतिनिधित्‍व करने वाले लेबल्‍स और कालाकारों का घर है, जिनमें एल्विस प्रेस्‍ली, माइकल जैक्सन, बेयॉन्‍स, ब्रिटनी स्‍पीयर्स, शकीरा, पिंक, वन डायरेक्शन, फैरेल विलियम्‍स जैसे नाम शामिल हैं।

डॉल्‍बी, डॉल्‍बी सिनेमा, डॉल्‍बी विजन, डॉल्‍बीएटमॉस, डॉल्‍बी ऑडियो, डॉल्‍बी वॉयस और डबल-डी डॉल्‍बी लैबोरेट्रीज इंक के अमेरिका और/या अन्‍य देशों में पंजीकृत और गैर-पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं। अन्‍य ट्रेडमार्क उनसे संबंधित स्‍वामियों की संपत्ति हैं।

No comments: