Wednesday 5 February 2020

Black Widow : चार करैक्टर पोस्टर


नताशा रोमानॉफ़ को बचपन से ही केजीबी द्वारा प्रशिक्षित किया गया था। अब वह शील्ड के लिए काम कर रही है। केजीबी, ब्लैक विडो की सुरक्षा के लिए कितनी चिंतित है, इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि दो अन्य लड़कियों को भी ब्लैक विडो के रूप में प्रशिक्षित किया जा चुका है।


मूल ब्लैक विडो यानि नताशा रोमानोफ़ को केजीबी ने प्रशिक्षित किया है। वह खुद के अस्तित्व की तलाश में हैं। इस भूमिका को स्कारलेट जोहांसन ने किया है।


मेलीना वोस्तोकोफ़, अनुभवी जासूस है। जिसे सोवियत रूस की जासूसी संस्था ने ब्रेनवाश कर ब्लैक विडो के तौर पर प्रशिक्षित किया है। इस भूमिका को रेचेल वैस ने किया है। 


येलेना बेलोवा तीसरी ब्लैक विडो है। इसे भी केजीबी ने प्रशिक्षित किया है. इस भूमिका को फ्लोरेंस पुह ने किया है।


अलेक्सेई शास्ताकोव केजीबी में, कैप्टेन अमेरिका के समकक्ष है। वह रोमानॉफ़ को बचपन से जानता है।वह रोमानॉफ़ का पिता समान है। उसे रेड गार्डियन के तौर पर भी जाना जाता है। इस भूमिका को डेविड हारबर कर रहे हैं। 





No comments:

Post a Comment