Thursday 30 November 2017

छह भारतीय भाषाओँ में अमेज़न अभियान का ट्रेलर

बंगला  सिनेमा के  इतिहास में एक बड़ी घटना घटने जा रही है।  निर्देशक कमलेश्वर मुख़र्जी की एडवेंचर फिल्म अमेज़न अभियान का ट्रेलर छह भारतीय भाषाओँ में एक साथ रिलीज़ किया जायेगा।  बांगला, हिंदी, तमिल, तेलुगु, ओड़िया और असमी भाषा में अमेज़न अभियान का ट्रेलर कल १ दिसंबर को जारी किया जायेगा।  यह २०१३ में रिलीज़ फिल्म चन्देर पहर की सीक्वल फिल्म है और चन्देर पहर फिल्म फ्रैंचाइज़ी के अंतर्गत बनाई जा रही है।  फिल्म में बंगला अभिनेता देव ने शंकर रॉय चौधुरी का मुख्य किरदार किया है।  बांगला भाषा में इस फिल्म की तमाम शूटिंग अमेज़न के घने जंगलों में हुई है।  इस फिल्म का निर्माण २० करोड़ के बजट में हुआ है। 

No comments:

Post a Comment