Friday 24 November 2017

ताइवान और रूस भी जायेगा बॉलीवुड का सीक्रेट सुपरस्टार

आमिर खान की एक्सटेंडेड कैमिया वाली फिल्म सीक्रेट सुपर स्टार को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता  चाहे न मिली हो ,  लेकिन इसे विदेशी बाज़ारों में रिलीज़ करने का सिलसिला जारी है।  सीक्रेट सुपर ताइवान और रूस में रिलीज़ होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।  यह फिल्म ताइवान में ७३ स्क्रीन्स में आज रिलीज़ हो रही।  रूस में सीक्रेट स्टार ३ दिसंबर २०१७ को ५० स्क्रीन्स में रिलीज़ की जाएगी।  सीक्रेट सुपरस्टार को यह सम्मान मिलेगा ज़ी स्टूडियोज इंटरनेशनल की वजह से।  इस स्टूडियोज का इरादा फिल्म को इन बाज़ारों में रिलीज़ कर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता दिलाने का है।  सीक्रेट सुपरस्टार भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन के अपोजिट दिवाली वीकेंड पर रिलीज़ हुई थी।    

No comments:

Post a Comment