Wednesday 29 November 2017

नाभि दर्शन साड़ी बांधे फातिमा का सेंसुअस अवतार

दंगल की गीता फोगाट जानती है कि कुश्ती के गद्दों से ज़िन्दगी नरम नहीं होने वाली।  वह बचपन से फिल्म शूटिंग की आर्क लाइट से चकाचौंध होती रही है।  वह जानती है कि अगर बॉलीवुड में रहना है तो सुर्ख़ियों में बना रहना ज़रूरी है।  दंगल की गीता फोगट ने इसकी एक झलक दंगल में दिखा दी थी, जब वह हॉस्टल में  रहते हुए,
बाल बढ़ा लेती है और ब्यूटी सलून का रास्ता जान लेती है।  प्रचार पाने का सबसे सस्ता और आसान तरीका सोशल साइट्स हैं।  ट्विटर और इंस्टाग्राम पर आपका अकाउंट इसमें बड़ी मदद करता है।  दंगल की धाकड़ गर्ल फातिमा सना शैख़ ने इसे बखूबी समझ रखा है।  हिन्दू पिता और मुस्लिम माँ की यह संतान शेमलेस सेल्फी के ज़रिये, जितना कट्टरवादियों की गालियों का शिकार हुई, उससे कहीं अधिक शोहरत और समर्थन मिला।  यही कारण है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में हर दिन कोई नई वर्कआउट करती या साडी में कामुक अंदाज़ दिखाती फोटोज देखने को मिलती हैं।  वह खुद की सेंसुअसनेस दिखाने के लिए साड़ी का
बखूबी उपयोग करती हैं। कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर डाले गए अपने साड़ी पोज़ में वह नाभि दिखाती उत्तेजना फैला रही हैं।  उन्हें देख कर कैटरीना कैफ की याद आती है।  कैटरीना कैफ भी साड़ी में काफी सेंसुअस लगती है।  अब फातिमा सना शैख़ को भी तो अगले साल ठग्स ऑफ़ हिंदोस्थान के बाद भी मायानगरी में रहना है। 

No comments:

Post a Comment