Wednesday 29 November 2017

पहलाज निहलानी बनाना चाहें आँखन चार !

सेंसर बोर्ड के चीफ के पद से हटाए जाने के बाद, पहलाज निहलानी अब फिर से फिल्म निर्माता के किरदार में आ गए हैं।  उन्होंने इसकी शुरुआत फिल्म जूली २ से कर भी दी है।  हालाँकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पानी मांग गई।  लेकिन, पहलाज निहलानी के हौसलों में कोई कमी नहीं आई है।  वह एक साथ कई फिल्मों का निर्माण करना चाहते हैं।  उनका इरादा आज के तमाम युवा अभिनेताओं को लेकर फिल्म बनाने का है।  उनके पसंदीदा एक्टरों में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर और शाहिद कपूर के नाम उल्लेखनीय हैं।  उनका इरादा अपनी १९९३ की एक्शन कॉमेडी फिल्म आँखें का सीक्वल बनाने का है।  अगर वह इस सीक्वल फिल्म को बनाएंगे तो इसमें रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर को लेना चाहेंगे।  उनकी इस सीक्वल फिल्म का टाइटल आँखन  चार होगा।  इसमे रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की दो-दो भूमिकाएं होंगी।  यानि डबल धमाल।  फिल्म में चिम्पांजी भी होगा।  यानि वेलकम तो जंगल।   चलिए, पहलाज निहलानी का वेलकम करिये फिल्म निर्माताओं के जमघट में। 

No comments:

Post a Comment