Thursday 30 November 2017

विश्वरूपम २ का आखिरी शिड्यूल ओटीए में

ओटीएस चेन्नई में विश्वरूपम २ के सेट्स से 
कमल हासन की स्पाई थ्रिलर फिल्म विश्वरूपम २ का आखिरी चरण शुरू हो चुका है।  आजकल, इस फिल्म की शूटिंग चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकाडेमी में हो रही है।  आज कमल हासन ने फिल्म के सेट्स से एक फोटो अपने ट्विटर अकाउंट में पोस्ट किया।  इस फोटो में कमल हासन अपने ऑन स्क्रीन साथियों के साथ फौजी वर्दी में नज़र आ रहे हैं।  इस फोटो को पोस्ट करते हुए कमल हासन ने अकाडेमी की प्रशंसा करते हुए कमेंट किया- शूटिंग ऑफ़ विश्वरूपम २ और हिंदी विश्वरूप २।  लास्ट स्टिंट। एक्साइटिंग। ओटीए चेन्नई मेक्स द नेशन एंड मी प्राउड। द ओनली अकाडेमी दैट ट्रेंस लेडी ऑफिसर्स इन इंडिया।  आई सलूट द लेडीज एंड ेस्पेशलय माय मोस्ट  फेवरिट लेडी....इंडिया।  माँ तुझे सलाम। विश्वरूपम २ या विश्वरूप २ का निर्देशन खुद कमल हासन कर रहे हैं।  इस फिल्म को तमिल के साथ साथ हिंदी में भी शूट किया जा रहा है। कमल हासन का इरादा विश्वरूपम २ को गणतंत्र दिवस वीकेंड में रिलीज़ करने का है।  

No comments:

Post a Comment