Thursday 30 November 2017

फिर आदित्य के साथ श्रद्धा

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की आशिक़ी जोड़ी फिर बनने जा रही है।  मोहित सूरी, आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की तिकड़ी ने आशिक़ी २ जैसी सुपर हिट फिल्म रची थी।  अब यही तिकड़ी फिर आ रही है।  मोहित सूरी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।  मोहित की आदत अपने एक्टरों को जिल्दबंद स्क्रिप्ट उपलब्ध कराने की है।  वह कहते हैं, "मैं एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूँ।  इस स्क्रिप्ट के लिए आदित्य परफेक्ट हैं।" २०१३ में आशिक़ी २ रिलीज़ हुई थी।  लेकिन, इसके बाद इन तीनों ने एक साथ कोई फिल्म नहीं की है।  यहाँ तक कि आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को फिर साथ आने में चार साल लग गए।  लेकिन, २०१७ में रिलीज़ फिल्म ओके जानू बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी।  क्या मोहित सूरी इस जोड़ी के साथ फिर एक हिट फिल्म बना पाएंगे ? 

No comments:

Post a Comment