Tuesday 28 November 2017

फ्लिकर सरदार....संदीप सिंह पर फिल्म सूरमा

भारतीय हॉकी टीम के फ्लिकर सरदार के नाम से भी मशहूर फुल बैक संदीप सिंह को गोल विशेषज्ञ माना जाता था। वह भारतीय टीम के कैप्टेन भी रहे। २००६ में जर्मनी में वर्ल्ड कप के लिए जाने वाली भारतीय टीम में शामिल होने जा रहे संदीप सिंह शताब्दी एक्सप्रेस में एक अनजानी गोली का शिकार हुए और लकवे के शिकार हो गए। इस दुर्घटना के बाद वह दो साल तक व्हील चेयर तक सीमित हो गए। लेकिन, इस जांबाज़ खिलाड़ी ने तमाम परेशानियों के बावजूद टीम में वापसी की। इसी लीजेंड खिलाड़ी पर सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह ने एक फिल्म का निर्माण शुरू किया था। इस फिल्म का निर्देशन शाद अली (किल दिल, ओके जानू) ने किया है। सूरमा टाइटल वाली इस फिल्म में संदीप सिंह की भूमिका पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने की है। उनके अलावा तापसी पन्नू और अंगद बेदी की भी अहम् भूमिका है। आज इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया। इस पोस्टर में ऑन स्क्रीन संदीप सिंह व्हील चेयर पर बैठे दिखाए गए हैं। उनके पार्श्व में गोल करने के बाद खुशियां मनाते संदीप सिंह का चित्र है। इस लुक को जारी करते हुए दिलजीत दोसांझ ने लिखा- एक हॉकी स्टिक---और एक बुलेट.....एक ने उसकी ज़िन्दगी को दिशा दी.....दूसरी ने उसे बिलकुल बदल दिया। सूरमा...द ग्रेटेस्ट कमबैक स्टोरी एवर! सूरमा २९ जून २०१६ को रिलीज़ हो रही है।

No comments:

Post a Comment