Friday 6 December 2019

Tanisha Mukherjee की खबीस से वापसी


तनीषा चटर्जी की याद है ! वही काजोल की बहन। श्श्श, पॉपकॉर्न खाओ मस्त हो जाओ और नील एंड निक्की की नायिका ! इस अभिनेत्री की शुरुआत ही फ्लॉप हुई थी।  इसे फ्लॉप होना ही था।  शक्ल सूरत और एक्टिंग से साधारण तनूजा की इस बेटी ने सात सालों में दस फ्लॉप फ़िल्में देने के बाद, फिल्मों से विदा ले ली।

लेकिन, अब फिल्मिस्तान के शशधर मुख़र्जी की पोती तनीषा की फिल्मों में वापसी होने जा रही है।  वह सरीम मोमिन की फिल्म खबीस में वह पुराने जमाने के विलेन-कॉमेडियन शक्ति कपूर के बेटे और आज की ग्लैमर क्वीन श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर के साथ जोड़ी जमा रही हैं। यह फिल्म खून से सनी म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म है।

तनीषा मुख़र्जी का करियर ख़त्म होने के तीन साल बाद फिल्म शूटआउट एट वडाला में ज्ञानचो की छोटी भूमिका से सिद्धांत का करियर शुरू हुआ।  वह अब तक अग्ली, जज़्बा, हसीना पारकर, पल्टन और बोम्बारिया में नज़र आ चुके हैं। उनकी ज़्यादातर फ़िल्में फ्लॉप हुई हैं।  अभिनय में भी वह कोई कमाल नहीं दिखा सके हैं।

खबीस में दूसरा खबीस चेहरा मुस्तफा बर्मावाला का है।  मुस्तफा, मशहूर अब्बास-,मुस्तान जोड़ी के अब्बास बर्मावाला के बेटे हैं।  उनका बतौर नायक फिल्म डेब्यू २०१७ में रिलीज़ फिल्म मशीन में किआरा अडवाणी के साथ हुआ था।  फिल्म इस बुरी तरह से फ्लॉप हुई कि खुद अब्बास-मुस्तान जोड़ी की हिम्मत मुस्तफा को दोबारा हीरो बनाने की नहीं हुई।

इन तीन खबीस चेहरों के साथ तीसरी आराधना धवन हैं।  आराधना का फिल्म करियर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म इशकज़ादे से हुआ था।  उन्हें हाल ही में, मुंबई पर २६/११ हमले पर फिल्म होटल मुंबई में ओल्गा की भूमिका में देखा गया है।  वह एक टीवी सीरीज एनआईएस पटियाला भी कर चुकी हैं।


जहाँ तक तनीषा मुख़र्जी का सवाल है उनकी वापसी दो फिल्मों के साथ हो रही है।  तनीषा की दूसरी फिल्म कोड नेम अब्दुल है।  यह फिल्म रॉ के एक सीक्रेट मिशन पर है।  तनीषा की भूमिका महत्वपूर्ण और केंद्रित है।  फिल्म से एक नए एक्टर अक्कू कुल्हारी का डेब्यू हो रहा है।  क्या खबीस और कोड नेम अब्दुल से तनीषा का करियर फिर करवटे लेगा ?

No comments:

Post a Comment