Tuesday 1 September 2020

क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी के मेहमान जॉन और अदिति

काशिव नायर की अनाम फिल्म क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी है। यह फिल्म भारत के विभाजन के बाद की, पीढ़ियों तक चलने वाली प्रेम कहानी है। इस प्रेम कहानी के प्रमुख पत्र अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के हैं। लेकिन, जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी की जोड़ी बेहद ख़ास है। फिल्म में इन दोनों की मेहमान भूमिका है।

सिख भूमिका में जॉन अब्राहम -आजकल, इस फिल्म की इंडोर शूटिंग की जा रही है। इस शूट में जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी हिस्सा ले रहे हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी के चरित्रों के एक झलक वाला चित्र प्रेस को जारी किया गया है। इसमें, जॉन सिख युवा के रूप में दिखाई दे रहे हैं। जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी का यह शूटिंग शिड्यूल १० दिनों का है। वैसे इसमें उन्हें सिर्फ ७ दिन ही काम करना है। इसके बाद यह दोनों, अक्टूबर में कुछ समय के लिए विदेश में हो रही फिल्म की शूटिंग में फिर शामिल होंगे।

अधूरी कहानी -काशिव नायर की अनाम फिल्म में जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी के किरदार दिलचस्प हैं। यह दोनों एक प्रेमी जोड़े की भूमिका कर रहे हैं। इन दोनों के किरदारों की कहानी अधूरी रह गई है। इनका प्यार १९४६ और १९४७ के दौरान चढ़ता है। लेकिन, विभाजन के कारण अधूरा रह जाता है। इन दोनों को मिलाने की ज़रुरत अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह करते हैं। फिल्म में जॉन और अदिति, अर्जुन कपूर के दादा दादी की भूमिका कर रहे हैं।

नीना गुप्ता के युवा अवतार में अदिति - फिल्म पद्मावत में मेहरुन्निसा की छोटी भूमिका स्वीकार करने वाली अदिति का करियर बॉलीवुड में  कुछ ख़ास नहीं रहा। उनकी एक फिल्म द गर्ल ऑन रिलीज़ होनी है। पर उसमे भी, परिणीति चोपड़ा  नायिका है। इस लिहाज़ से, काशिव नायर की इस फिल्म में अदिति की भूमिका बेहद ख़ास है। वह नीना गुप्ता के युवा अवतार को करेंगी। उनकी भूमिका का प्रभाव पूरी फिल्म में रहेगा। अदिति और जॉन की जोड़ी पहली बार बनाई गई है।  

No comments:

Post a Comment