Tuesday 21 November 2017

एक दिसंबर को यूडली फिल्मस की बृज मोहन अमर रहे

भारत के सबसे पुराने और बड़े संगीत-लेबल कंपनी सारेगामा ने हाल ही में नया फिल्म स्टूडियो  यूडली फिल्म्स लांच किया था।  इस स्टूडियो की पहली फिल्म अज्जी को प्रशंसा और दर्शक मिले।अब इस स्टूडियो की दूसरी फिल्म बृज मोहन अमर रहे रिलीज़ के लिए तैयार है। पिछले सप्ताह निखिल भट निर्देशित हिंदी फिल्म बृज मोहन अमर रहे का पोस्टर जारी किया गया था। ब्लेक कॉमेडी- अपराध-ड्रामा बृज मोहन अमर रहे एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो स्वयं की हत्या का दोषी है। इस अनूठे प्लाट का ट्रेलर भी कहानी जितना ही विचित्र है। इस ट्रेलर से पता चलता है कि किस प्रकार एक आम आदमी बृज मोहन सम्मानपूर्ण और सुविधाजनक जिंदगी जीना चाहता है।  मगर वह स्वयं के बनाये झूठ के जाल में फंस जाता है। इस प्रकार से वह स्वयं की हत्या का दोषी ठहराया दिया जाता है। फिल्म के सितारों में अर्जुन माथुर (माय नेम इज खान, लक बाय चांस, आई एम), मॉडल निधि सिंह (लोकप्रिय वेब सीरिज परमानेंट रूममेट्स) और अभिनेत्री शीतल ठाकुर तथा प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता मानव विज (लखनऊ सेन्ट्रल, उड़ता पंजाब, रंगून, नाम शबाना, फिल्लौरी) महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

No comments:

Post a Comment