Wednesday 22 November 2017

दूर रहो परिणीति से अर्जुन !

दिबाकर बनर्जी की फिल्म संदीप और पिंकी फरार में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी दूसरी बार बनने जा रही है।  अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत इशकज़ादे (२०१२) फिल्म से की थी।  इस फिल्म में परमा चौहान और ज़ोया कुरैशी के किरदार एक दूसरे से टूट कर प्यार करते हैं।  जब उन्हें लगता है कि वह जीते जी साथ नहीं रह सकते तो एक दूसरे को खुद गोली मार देते हैं।  लेकिन, संदीप और पिंकी फरार में दोनों विपरीत पोल हैं।  अर्जुन कपूर हरियाणवी पुलिस वाले बने हैं, जबकि परिणीति चोपड़ा एक कॉर्पोरेट बनी है। इन दोनों में कोई समानता नहीं।  लेकिन, दोनों की नफ़रत ही दोनों को एक किये रहती है। इन किरदारों के मद्देनज़र दिबाकर बनर्जी ने अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा को यह निर्देश दिए हैं कि वह फिल्म के सेट पर कैमरा का सामने आने के अलावा एक दूसरे से बिलकुल नहीं मिले। इन दोनों की वर्कशॉप भी अलग अलग कराई गई है। जबकि, अमूमन फिल्मों में सभी लोग एक साथ वर्कशॉप करते हैं। इसी का नतीजा है कि बेचारे अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक दूसरे से मिलना तो दूर फ़ोन पर बात तक नहीं कर सकते। 

No comments:

Post a Comment