Monday 20 November 2017

सौ मिलियन डॉलर बजट वाली फिल्म की निर्देशक है अवा डूवर्ने

मार्वेल सिनेमेटिक यूनिवर्स का फेज ४ शुरू होने वाला है।  इस फेज में बनाई जाने वाली फ़िल्में में एक मून गर्ल एंड डेविल डायनासोर का निर्देशन अवा डूवर्ने करेंगी।  कैलिफ़ोर्निया में जन्मी अवा ने मिडिल ऑफ़ नोवेयर और सेल्मा से दुनिया में नाम कमाया।  मिडिल ऑफ़ नोवेयर के लिए उन्हें संडेन फिल्म  फेस्टिवल  में बेस्ट डायरेक्टर  अवार्ड मिला।  यह उनकी दूसरी फिल्म थी।  यह पुरस्कार जीतने वाली अवा  पहली अमेरिकी महिला डायरेक्टर थी । सेल्मा से एकडेमी अवार्ड्स की बेस्ट डायरेक्टर की श्रेणी में  नामित होने वाली वह पहली अश्वेत महिला  डायरेक्टर बनी।  उनकी नई फिल्म अ रिंकल इन टाइम ९ मार्च २०१८ को रिलीज़ होने जा रही है।  इस साइंस फैंटसी एडवेंचर फिल्म का बजट १०० मिलियन डॉलर से ज़्यादा का है।  इस प्रकार से अवा डुवर्ने इतने ज़्यादा बजट की लाइव एक्शन फिल्म बनाने वाली पहली अश्वेत महिला फिल्म डायरेक्टर भी बन  जाती हैं। मून गर्ल १० साल की अफ्रीकी-अमेरिकी सुपरहीरो लड़की की कहानी है।  इस लड़की के एक डायनासोर से मानसिक सम्बन्ध थे।  यह किरदार मार्वेल कॉमिक्स का एक लोकप्रिय चरित्र है।  

No comments:

Post a Comment