Thursday 13 September 2018

क्या चल पाएगी अभिषेक बच्चन की मनमर्ज़ियाँ ?

ठीक २ साल, ३ महीना और ११ दिन बाद, अभिषेक बच्चन बड़े परदे पर नज़र आएंगे।

उनकी पिछली फिल्म हाउसफुल ३, ३ जून २०१६ को रिलीज़ हुई थी। यह, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, जैक्विलिन फर्नांडेज, लिसा हैडन, नरगिस फाखरी, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ और चंकी पांडेय के साथ मल्टिस्टारकास्ट फिल्म थी।

इस फिल्म को सफलता मिली थी, लेकिन अभिषेक बच्चन को हाउसफुल ४ नहीं मिली।

साजिद खान ने, हाउसफुल ४ में, हाउसफुल ३ के अक्षय कुमार और रितेश  देशमुख को लिया है। यहाँ तक कि बोमन ईरानी और चंकी पांडेय को भी लिया है। लेकिन दो साल से घर में खाली बैठे अभिषेक बच्चन को पूछा तक नहीं। इससे, हाउसफुल ३ की सफलता में अभिषेक बच्चन के योगदान का अन्दाज़ा लगाया जा  सकता है।

अब, १४ सितम्बर को अभिषेक बच्चन की विक्की कौशल और तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म मनमर्ज़ियाँ रिलीज़ हो रही है।

बड़ी घिसी हुई कहानी है मनमर्ज़ियाँ की।

रूमी को एक फ्री-स्पिरिटेड विवेशस युवा लड़की बताया गया है। आम भाषा में कहे तो वह आवारा लड़की है, जो एक लौंडे विक्की से प्यार करती ही नहीं है, हॉलीवुड स्टाइल में स्मूचिंग और सेक्स भी  करती है।

एक बार उसे कमरे में ऐयाशी करते हुए पकड़ लिया जाता है। माँ बाप रूमी से शादी करने को कहते हैं। पर लौंडा विक्की अपना करियर बनाना चाहता है। इस पर उसकी शादी रोब्बी से तय कर दी जाती है।

फिल्म के ट्रेलर में इस लड़की को लौंडे के साथ चुम्बन चाटन और सेक्स करते दिखाया है। लेकिन, पति के साथ हनीमून पर कंडोम  भूल जाने के कारण सेक्स का मज़ा न तो खुद लेती है और न पति को लेने देती है। 

ऐसी कहानी वाली फिल्म के आखिर में दो बाते हो सकती है। 

पहली यह कि ऎसी लफंगी रूमी अपने पति को स्वीकार कर ले। सब देखने के बाद पति भी स्वीकार कर ले। 

दूसरी यह कि वह अपने प्रेमी के पास वापस चली जाए। 

लेकिन, इससे दर्शकों को क्या ? अभिषेक बच्चन को क्या मिलेगा ? बाबाजी का घंटा ! अगर रील लाइफ में लौंडिया डिच कर जाए तो दर्शक कहते हैं साला जनखा है। 


क्या अभिषेक बच्चन को मनमर्ज़ियाँ से फायदा मिलेगा?

मनमर्ज़ियाँ, उस अनुराग कश्यप की फिल्म है, जिसने बॉम्बे वेलवेट में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की लुटिया डुबोने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

उनकी फ़िल्में छोटे मोटे एक्टर्स को गैंगस्टर या गुंडागर्दी वाली फ़िल्में तो दिला सकती है। लेकिन, उन्हें ए लिस्टर एक्टर का खिताब नहीं दिलवा सकती।

अभिषेक बच्चन ने, जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मणिरत्नम, रोहित शेट्टी, प्रदीप सरकार, आदि निर्देशकों की फ़िल्में की।

लेकिन, दो साल के फ़्रस्ट्रेशन ने उन्हें अनुराग कश्यप की फिल्म में धकेल दिया है।

क्या अभिषेक बच्चन, मनमर्ज़ियाँ से अपना दर्ज़ा वापस पा सकेंगे या रमन राघव वाले विक्की कौशल की जगह में बैठ जाएंगे?



बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का फर्स्ट लुक - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment