Thursday 2 November 2017

विशाल भरद्वाज की फिल्म में आदित्य रॉय कपूर

अर्जुन कपूर आजकल बात करते ज़्यादा नज़र आते हैं।  वह फिलहाल ऑन स्क्रीन रोमांस नहीं कर रहे।  ओके जानू में श्राद्ध कपूर से रोमांस के बाद उन्होंने किसी फिल्म में रोमांस करना तो दूर फिल्म ही साइन नहीं की है। अलबत्ता, वह ऑफ स्क्रीन रोमांस ज़रूर कर रहे हैं।  पिछले दिनों, वह अर्जुन कपूर की पार्टी में नज़र आये।  इस पार्टी में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट के अलावा कैटरीना कैफ  भी पहुंची थी। कैटरीना इस पार्टी में एक टाइगर ज़िंदा है की शूटिंग ख़त्म कर पहुंची थी।  सभी जानते हैं कि अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट रोमांस की खबरें काफी समय से फैली हुई हैं।  पार्टी के सोर्स बताते हैं कि अर्जुन कपूर के पार्टी में कैटरीना का पहुँचना भी दिल का मामला था।  बताते हैं कि फितूर की शूटिंग के दौरान कैटरीना और आदित्य के बीच रोमांस पनपा था। इस रोमांस की आग आज भी जल रही है। जहाँ तक फिल्मों का सवाल है, उनकी मोहित सूरी से उनकी अनाम फिल्म के लिए बात चल रही है।  अभिषेक वर्मन की फिल्म शिद्दत भी वह कर सकते हैं। लेकिन,  अर्जुन के लिए सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण होगी विशाल भरद्वाज की फिल्म। अभी तक रोम-कॉम फिल्मों में लवरबॉय का किरदार करने वाले अर्जुन कपूर की यह एक थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जून-जुलाई से शुरू हो जाएगी।  

No comments:

Post a Comment