Saturday 4 November 2017

फिरंगी के आइटम में मरियम ज़करिया

मरियम ज़करिया ने एजेंट विनोद से पहले कुछ तमिल,  तेलुगु और हिंदी फिल्मों में विशेष भूमिका की थी। लेकिन, उन्हें पहचान मिली एजेंट विनोद (२०१२) के आइटम गीत दिल मेरा मुफ्त का से।  इस गीत में करीना कपूर भी मरियम के साथ मुजरा टाइप डांस कर रही थी।  मगर, दर्शकों का ध्यान मरियम के डांस मूवमेंट की ओर गया। फिल्म फ्लॉप हुई। इसलिए, यह कैसे संभव था कि फ्लॉप फिल्म की आइटम गर्ल को मरियम ज़करिया कैसे सफल होती ?  इसीलिए, एजेंट विनोद के बाद भी मरियम ज़करिया को आइटम नंबर ही मिले।  उन्हें २०१३ में सेक्स कॉमेडी फिल्म ग्रैंड मस्ती में रोज के किरदार में देखा गया।  फिल्म में आधा दर्जन से सेक्सी अभिनेत्रियां अपनी सेक्स अपील का प्रदर्शन कर रही थी। ग्रैंड मस्ती हिट हुई।  मगर इस फिल्म की मरियम ज़करिया तथा मंजरी फडनिस, ब्रूना अब्दुल्ला, करिश्मा तन्ना, सोनाली कुलकर्णी और कायनात अरोड़ा सहित कोई भी नायिका सफल नहीं हो सकी। अब ग्रैंड मस्ती के चार साल बाद मरियम ज़करिया की फिल्म रिलीज़ होने जा रही है।  लेकिन, कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी की वह नायिका नहीं।  इस फिल्म में भी आइटम कर रही हैं। इस आइटम सांग में कपिल शर्मा उनका साथ देंगे।  तो इंतज़ार कीजिये मरियम के आइटम गीत का। तब तक सुनिए एजेंट विनोद का दिल मेरा मुफ्त का। 

No comments:

Post a Comment