Friday 15 November 2019

गूंगी Tara Sutaria की सेक्स अपील की Tadap


मिलाप ज़वेरी की फिल्म मरजावां की कहानी घिसीपिटी अस्सी के दशक वाली गैंगस्टर से  टकराव और नायिकाओं से  रोमांस की है।  ऐसी फिल्मों के कहानी के बजाय फिल्म के करैक्टर और निर्देशक के नरेटिव पर निगाहें होती है। करैक्टर उभर कर आते हैं।


फिल्म का ऐसा ही एक करैक्टर ज़ोया का है। ज़ोया गूंगी है। अपनी बात कह नहीं सकती।  मगर  इशारों और चेहरे के भावों से सब कुछ कह देती है।  इसी ज़ोया का अंत ही फिल्म को  क्लाइमेक्स तक ले जाता है। फिल्म में रोमांस के बाद हिंसक मोड़ आता है।


मरजावां की ज़ोया, अभिनेत्री तारा सुतरिया बनी है। वह बिना  संवादों के भी अपनी बात फिल्म के नायक तथा दर्शकों तक  पहुंचा देती है।  यही अभिनेत्री तारा सुतरिया की सफलता है कि संवादों की मदद के बिना भी अपने चरित्र  को दर्शकों के सामने इतनी मज़बूत से रखती हैं कि दर्शक इस करैक्टर की मृत्यु पर दुखी होता है।


तारा सुतरिया की पहली हिंदी फिल्म स्टूडेंट  ऑफ़ द ईयर २ थी।  तारा सुतरिया मे सेक्स अपील है, इसका पता फिल्म में तारा के चरिता मिया यानि मृदुला चावला से चलता था।  तारा का सोशल मीडिया अकाउंट भी उनकी  सेक्स का  ढिंढोरा पीटता नज़र आता है।


तारा ने सिल्वर स्क्रीन की ओर अपना पहला सफर डिज्नी के शो  बिग बड़ा बूम को पेश कर किया था।  इसके बाद, उन्हें सोनी के शो एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा में देखा गया।  उनका टीवी सीरियल बेस्ट ऑफ़ लक निकी था, जिसमे उन्होंने नीना और टीना की भूमिका की थी।  उनका दूसरा शो ओये जस्सी  उल्लेखनीय है।



तारा सुतरिया इस समय फिल्म तड़प की शूटिंग कर रही है। तड़प, सुनील शेट्टी के बेटे  अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म है।  इस एक्शन रोमांस फिल्म में जयंती की भूमिका कर रही हैं।  यह फिल्म हिट तेलुगु फिल्म आर एक्स १०० की रीमेक फिल्म है।  मूल फिल्म में यह चरित्र काफी रोमांटिक बनाया गया था।  नायिका पायल राजपूत ने जम कर अंग प्रदर्शन किया था, चुम्बन और स्मूचिंग की थी। कामुक दृश्य भी खूब थे।  इसलिए, ज़ाहिर है कि तारा को एक बार फिर सेक्सी नज़र आने का मौक़ा मिल रहा है।

No comments:

Post a Comment