Wednesday 22 November 2017

तमिल फिल्म निर्माता ने की आत्महत्या

तमिल फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है।  तमिल फिल्म निर्माता अशोक कुमार की आत्महत्या ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री को दहला दिया है।  ख़ास बात यह है कि इस आत्महत्या के लिए तमिल इंडस्ट्री से जुड़े लोग ही हैं।  अशोक कुमार ने अपने आत्महत्या पत्र में लिखा है कि उनकी फिल्म के फाइनेंसर के बार बार अपमान, धमकियों और परेशान करने ने उन्हें  आत्महत्या करने के लिए विवश किया है।  हालाँकि, वह क़र्ज़ के बदले भारी सूद अदा करते रहते थे।  इसके बावजूद फाइनेंसर उन्हें  अपमानित करने से नहीं चूकता था।  अशोक कुमार एक्टर-डायरेक्टर एम शशिकुमार के कजिन थे।  अशोक कुमार ने शशिकुमार की कुछ फिल्म में सह-निर्देशन भी किया था।  अशोक कुमार की मौत से स्तब्ध शशिकुमार ने फाइनेंसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज़ कराई है।  

No comments:

Post a Comment