Thursday 23 November 2017

क्रिकेटर ज़हीर खान की हुई चक दे की हॉकी खिलाड़ी सागरिका घाटगे

सागरिका घाटगे और ज़हीर खान 
दो रिटायर हस्तियों ने ज़िन्दगी सेटल कर ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज़ रफ़्तार गेंदबाज़ ज़हीर खान ने हिंदी फिल्मों  की असफल अभिनेत्री सागरिका घाटगे के साथ शादी कर ली।  भिन्न धर्म के होने के कारण इन दोनों ने कोर्ट मैरिज कर अपनी ज़िन्दगी को सेटल कर लिया।  कुछ समय पहले ही दोनों की सगाई हुई थी।  क्रिकेट खिलाड़ी होने के नाते ज़हीर  खान को सभी जानते होंगे।  लेकिन, बहुत कम लोग  जानते होंगे कि सागरिका घाटगे ने हॉकी पर शिमिट अमीन की फिल्म चक दे इंडिया में हॉकी खिलाड़ी प्रीती सब्बरवाल का  किरदार किया था। यह किरदार अपने क्रिकेट खिलाड़ी मंगेतर को वर्ल्ड कप जीतने के बाद ठुकरा देती है। इस  फिल्म को सफलता मिली।  दर्शकों के बीच सागरिका को पहचान भी मिली।  लेकिन, दो साल तक कोई फिल्म नहीं मिली।  उन्हें २००९ में रिलीज़ फिल्म फॉक्स में देखा गया।  मिले न मिले हम, रश, दिलदारा, आदि  जैसी फिल्मों के बाद उनका करियर बिलकुल ठप्प हो गया। ऐसे में उनका शादी कर घर बसाने का फैसला सही लगता है।  उधर ज़हीर खान भी ईशा श्रावणी के साथ असफल प्रेम सम्बन्ध रख चुके हैं।  ईशा से भी उनके शादी करने की खबरे थी।  इस लिहाज़ से  ज़हीर खान का आखिरकार गृहस्थी की पारी में स्थापित  जाना अच्छी खबर लगती है।  

No comments:

Post a Comment