Thursday 23 November 2017

सिघम की तरह दहाड़ेंगे या टेम्पर लूज़ करेंगे रोहित शेट्टी !

रोहित शेट्टी ४४ साल के हैं, लेकिन ऊर्जा से भरे नज़र आते हैं।  इस समय तो वह अत्यधिक सक्रीय लग रहे हैं।  ऐसा स्वाभाविक है।  अपने १४ साल लम्बे निर्देशकीय करियर के दौरान उनकी पहली फिल्म गोलमाल अगेन ने २०० करोड़ क्लब में प्रवेश किया है। यही कारण है कि उनके नाम का जब भी ज़िक्र होता है, कोई न कोई नई फिल्म का टाइटल साथ रहता है। इस समय रोहित शेट्टी का ज़िक्र दो फिल्मों के लिए हो रहा है।  वह अजय देवगन के साथ सिंघम सीरीज की तीसरी फिल्म सिंघम ३ बनाएंगे। अभिनेता अजय देवगन का निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ पहली फिल्म ज़मीन थी। इस फिल्म के बाद से यह जोड़ी गोलमाल और सिंघम सीरीज कर चुके हैं।  सिंघम ३ इस जोड़ी की एक साथ ११वी फिल्म हो सकती है।  लेकिन, सबसे ज़्यादा  ख़ास खबर यह है कि रोहित शेट्टी अभिनेता रणवीर सिंह को अपनी एक एक्शन फिल्म का नायक बनाने जा रहे हैं।  हालाँकि, यह अभी तक अनाम फिल्म स्क्रिप्टिंग के स्तर पर है, लेकिन मोटा मोटी यह एक कॉप एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमे रणवीर सिंह एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी बने हैं, जो एक लड़की के वजह से अपनी ड्यूटी  से करने लगता है।  रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की यह एक्शन फिल्म जूनियर एनटीआर की तेलुगु फिल्म टेम्पर का रीमेक है।  हालाँकि, रोहित ने टेम्पर के कथानक को ४२ परसेंट ही इस्तेमाल किया है।  बाकी की फिल्म वह अपने लिहाज़ से लिख रहे हैं। बताते चलें कि रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह के साथ एक विज्ञापन फिल्म बनाई है। चूंकि, सिंघम ३ भी कॉप फिल्म है, इसलिए, इन दो फिल्मों से साफ़ नज़र आता है कि रोहित  शेट्टी को कॉप करैक्टर रास आता है।  

No comments:

Post a Comment