Saturday 18 November 2017

मी लार्ड ! जॉली वर्सेज जॉली !

गर्मागर्म खबर है कि जॉली के सामने जॉली होगा।  निर्देशक सुभाष कपूर टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार की बायोपिक फिल्म मुग़ल पूरी करने के बाद जॉली एलएलबी ३ पर काम शुरू करेंगे। उनका इरादा अदालत में २०१३ के जॉली को २०१७ के जॉली के अपोजिट लाने का है। दोनों ही जॉली में काफी फर्क है। २०१३ का जॉली दिल्ली में प्रैक्टिस करने वाला वकील जगदीश त्यागी उर्फ़ जॉली (अरशद वारसी) है।  वह संध्या (अमृता राव) से प्रेम करता है।  वह बड़े वकील तेजिंदर राजपाल
(बोमन ईरानी) के खिलाफ केस जीत कर हीरो बन जाता है।  २०१७ का जॉली लखनऊ का जगदीश्वर मिश्र उर्फ़ जॉली है।  वह लखनऊ में प्रैक्टिस करता है। वह पुष्पा पाण्डेय (हुमा कुरैशी) से विवाहित है।  यहाँ भी वह एक बड़े अधिवक्ता प्रमोद माथुर (अन्नू कपूर) से टकराता है। यह
करैक्टर चार साल के अंतराल में रिलीज़ जॉली फ्रैंचाइज़ी की दो फिल्मों के एक्टर हैं। जज सुंदर लाल त्रिपाठी (सौरभ शुक्ल) को छोड़ कर बाकी के सभी मुख्य करैक्टर बदले हुए हैं।  अब सुभाष कपूर, जब इन
दो जॉली को आमने सामने लायेंगे तो नज़ारा क्या होगा ? इन दोनों जॉलियों के करैक्टर कैसे लिखे जायेंगे? क्या जज सुन्दरलाल त्रिपाठी तीसरी जॉली फिल्म में भी होंगे ? दोनों वकीलों तेजिंदर राजपाल और प्रमोद माथुर के चरित्र किस प्रकार होंगे ? क्या कोई तीसरा नया वकील आएगा ? इन सबके बीच जॉली एलएलबी ३ मनोरंजक सूचना बन जाती है। यह इस लिहाज़ से कि तीसरी जॉली फिल्म में पहले और दूसरे जॉली की भूमिका क्रमशः अरशद वारसी और अक्षय कुमार कर रहे होंगे। दर्शकों में यह जानने की उत्सुकता होगी कि पहले जॉली जगदीश त्यागी की प्रेमिका संध्या उसकी पत्नी बनी या नहीं ?

No comments:

Post a Comment