Friday 7 September 2018

अब छोटे भाई के निर्देशन में नील नितिन मुकेश

१९७० के दशक तक, पूरे तीस साल फिल्म प्रेमियों को अपने शोज़ भरी आवाज़ से मुग्ध कर लेने वाले गायक मुकेश के बेटे नितिन मुकेश को पिता का नाम लगा लेने के बावजूद गायिकी के क्षेत्र में सफलता नहीं मिली।

शायद समय काफी बदल गया था। मुकेश की नक़ल में आवाज़ें चल नहीं सकती थी।

इसीलिए, नितिन के बेटों ने कभी भी गायिकी में किस्मत आजमाने की कोशिश नहीं की।

नितिन के बड़े बेटे नील नितिन मुकेश ने अभिनय में भाग्य आजमाया।

नील की बतौर नायक पहली फिल्म जॉनी गद्दार  थी।

इसके बाद, नील आ देखे ज़रा, न्यू यॉर्क और जेल मे दिखाई दिए।

लफंगे परिंदे में उनकी नायिका दीपिका पादुकोण थी।

दुर्भाग्य देखिये कि नील की, न्यू यॉर्क के अलावा बड़े बैनर वाली फ़िल्में तक फ्लॉप हो गई।

विशाल भारद्वाज ने फिल्म ७ खून माफ़ में इस चॉकलेटी चेहरे को मेजर एडविन रोड्रिगुएज की खल भूमिका सौंप दी। इस भूमिका को नील ने पूरी मेहनत के साथ सजीव किया।

लेकिन, यह फिल्म भी फ्लॉप होने के बावजूद नील पर विलेन का ठप्पा लगा गई।

मज़ा यह देखिये कि दक्षिण की फिल्म साहो में वह, प्रभाष के खिलाफ खड़े नज़र आएंगे। यानि खल भूमिका!

अब नील नितिन मुकेश अपने  छोटे भाई नमन के निर्देशन में अदा शर्मा के साथ जोड़ी बनाने जा रहे हैं।

इस फिल्म का निर्माण खुद नील  ही कर रहे हैं।

यह नमन की निर्देशक के रूप में डेब्यू फिल्म है।

यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी।

नील इसके नायक होंगे।  फिल्म में नायिका अदा शर्मा  एक फैशन उद्यमी बनी है।

इस फिल्म का महूरत गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान होगा।

इसके बाद, फिल्म की शूटिंग अलीबॉग और लोनावला में तीन महीनों में की जाएगी।

क्या छोटा भाई, बड़े भाई को बतौर नायक हिट बना पायेगा ?

पटाखा गर्ल बन गई हेलो हेलो कर मलाइका - पढ़ने के लिए क्लिक करें  

No comments:

Post a Comment