Thursday, 2 October 2025

#PVCU के आगामी अध्याय #Mahakali के शुक्राचार्य #AkshayKhanna



निर्माता निर्देशक प्रशांत वर्मा ने, अपने पीवीसीयू के अंतर्गत बनाई जाने वाली फिल्म महाकाली का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर, एक बार फिर अपनी फिल्म को पूनः चर्चित बनने का प्रयास किया है। पुनः इसलिए कि प्रशांत वर्मा इस फिल्म की घोषणा १० अक्टूबर २०२४ को ही कर चुके थे। इस घोषणा के बाद से अभी तक फिल्म के बारे में अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अब एक साल बाद फिल्म से  फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर इसे गरमाने की कोशिश ही प्रतीत होती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह पोस्टर बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना का है। इस फर्स्ट लुक के विषय में विवरण दिया गया है कि फिल्म में अक्षय खन्ना असुरों के गुरु शुक्राचार्य की भूमिका कर रहे है। शुक्राचार्य, भृगु के संतान थे तथा सप्तऋषियों में एक माने जाते है। महाभारत में इनका उल्लेख है कि उन्होंने स्वयं को दो भागों में विभाजित कर लिया था। एक भाग देवों को ज्ञान देता था, दूसरा हिस्सा असुरों को ज्ञान देता था। पुराणों में शुक्राचार्य को शिव से वरदान प्राप्त बताया गया है, जिन्हे मृतसंजीवनी विद्या प्राप्त थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रशांत वर्मा की फिल्म महाकाली, उनके यूनिवर्स का अगला अध्याय बताई जा रही है। इसमें अक्षय खन्ना महत्वपूर्ण होंगे।  क्योंकि, उनका चरित्र विभिन्न विद्याओं से सज्जित ज्ञानी चरित्र है।  वह बलशाली है। उसके बल से दूसरे भी लाभ पा सकते है।  क्या यह माना जा सकता है कि महाकाली का दुर्गा पूजा के अवसर पर जारी शुक्राचार्य की भूमिका वाला अक्षय खन्ना का पोस्टर भारतीय सिनेमा में एक नए और भव्य युग का प्रारम्भ करेगा। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रशांत वर्मा ने, २०२४ में प्रदर्शित सुपर हीरो हनु-मान से सुपरहीरो शैली को  नया आयाम दिया है। उनका सुपरहीरो मानव है, किन्तु उसे अच्छा काम करने के लिए पौराणिक चरित्रों वाली शक्तियां प्राप्त हो जाती थी। तेजा सज्जा का हनुमंथु को बजरंगबली की शक्तियां प्राप्त हो जाती है। अर्थात वह उड़ लेता है। असम्भव कार्य संभव कर दिखाता है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पूजा कोल्लूरू के निर्देशन में 'महाकाली' न केवल प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का अगला अध्याय है, बल्कि अक्षय खन्ना का तेलुगु सिनेमा में भव्य प्रवेश भी है। उनका प्रचंड और शक्तिशाली लुक इस प्रवेश को अद्वितीय और अविस्मरणीय बना रहा है।

No comments: