Friday 2 February 2018

सीलिंग पर कैसे चल लेती हैं सुष्मिता सेन !

 चश्मेबद्दूर  सुष्मिता सेन 
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को देख कर लगता नहीं कि वह ४१ साल की हो गई है। आज भी वह तमाम युवा अभिनेत्रियों को जवाब सा लगती हैं। क्योंकि, वह तमाम युवा अभिनेत्रियों से ज़्यादा  फिट और फ़टाफ़ट लगती हैं। क्या है इसका राज़ ! डाइटिंग या कोई मेडिसिन ! जवाब खुद सुष्मिता सेन दे देती हैं। वह, छुट्टी हो या काम का दिन, आज भी अपने वर्कआउट सेशन को छोड़ती नहीं। उनके द्वारा सोशल साइट्स पर डाले गए चित्रों को देखें तो आप हैरान रह जायेंगे कि वह ऐसा कैसे कर लेती हैं। सुष्मिता सेन जानती हैं कि उनके प्रशंसकों की निगाहें उन पर हमेशा लगी रहती है। वह उनके फिट रहने का रहस्य जानना चाहते हैं। इसे भांपते हुए, सुष्मिता सेन समय समय पर अपने एक्सरसाइज सेशन के विडियो शेयर करती रहती हैं। अगर आप इन विडियो को देखें तो आपको नज़र आएगा कि उनकी बांहे काफी मज़बूत हैं। वह एक्सरसाइज में इन्ही का ज़्यादा सहारा लेती हैं।वह इन फोटो में सीलिंग यानि छत को फर्श बनाए हुए टहलती नज़र आती हैं। विडियो में वह कभी उल्टा लटके, कभी क्षेतिज स्थिति में तो कभी सामने की दीवार पर चलती हैं। वह खुद की बांहों को मज़बूत बनाने और खुद को फिट रखने के लिए वेट स्क्वाट्स से लेकर लेग स्ट्रेचिंग तक ना जानें कितनी तरह की एक्‍सरसाइज करती हैं। इस एक्सरसाइज सेशन में योग भी शामिल है, इसे भी याद रखियेगा। क्या सुष्मिता सेन से कोई प्रेरणा मिली? 

No comments:

Post a Comment