Monday 4 November 2019

दिल्ली के प्रदूषण से परेशान Priyanka Chopra ने पहना मास्क



आजकल, प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स की फिल्म द वाइट टाइगर की शूटिंग दिल्ली में कर रही हैं।  दिल्ली में गिर रही प्रदूषित धुंध का असर प्रियंका चोपड़ा पर भी नज़र आ रहा है।  उन्होंने, अपनी एक मास्क लगी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए इसका इज़हार भी किया।

उन्होंने लिखा-
"Shoot days for #thewhitetiger. It’s so hard to shoot here right now that I can’t even imagine what it must be like to live here under these conditions. We r blessed with air purifiers and masks. Pray for the homeless. Be safe everyone." 

इस पर ट्रोलर ने लिखना शुरू कर दिया -
'देखा है सब तेरे को सिगरेट पीते हुए।'
'सिगरेट पीते टाइम कुछ नहीं होता फॉरेन में।  डबल फेसड।'
'सुट्टा पीने में दिक्कत नहीं होती. लेकिन पॉलुशन से परेशां है।'
'दिस इज ओवर एक्टिंग एट पीक।' 
'उन पटाखों का क्या जो  तुमने शादी में यूज़ किये।' 
'अपने हस्बैंड का सिगार बंद करवा दो पीसी।'
'अबे ओ सुट्टेरी। '
'सिगरेट पीने वाले भी मास्क लगाएंगे।'
'दीदी स्मोक करती है, लेकिन दिल्ली का पॉलुशन गन्दा लगता है।'
'हां, जो सिगरेट तुम पीती हो वह नहीं मारेगी।'
'सिगरेट फूकते समय मास्क क्यों नहीं लगाती दीदी। '

द वाइट टाइगर, अरविन्द अडिगा के इसी टाइटल वाले उपन्यास पर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन रामिन बहरानी ने किया है।

द वाइट टाइगर की कहानी गाँव के एक चाय बेचने वाले की है, जो अपनी मेहनत के बल पर एक बड़े शहर का बड़ा व्यवसाई बना।

द वाइट टाइगर का निर्माण मुकुल देवड़ा कर रहे हैं।  फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के नायक राजकुमार राव है।  यह राजकुमार राव की प्रियंका चोपड़ा के साथ पहली फिल्म है। 

No comments:

Post a Comment