Monday 18 November 2019

SONY MAX पर Sonakshi Sinha की फिल्म Khandaani Shafakhana का वर्ल्ड प्रीमियर

 

सोनाक्षी सिन्हा की कॉमेडी ड्रामा फिल्म खानदानी शफाखाना सिनेमाघरों में २ अगस्त २०१९ को प्रदर्शित हुई थी।  एक छोटे शहर की लड़की के गुप्त रोगों का इलाज़ करने वाले अपने खानदानी दवाखाना को खुद चलाने की कहानी पर इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद नहीं किया। २६ करोड़ के बजट से बनी यह फिल्म किस बुरी तरह से असफल हुई, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता  है कि  २६ करोड़ में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ ५ करोड़ की कमाई ही कर सकी।

अब इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर, सोनी मैक्स द्वारा २२ नवंबर को किया जा रहा है।  यह फिल्म रात ८ बजे से प्रसारित होगी।

ऐसा देखा गया है कि अगर कोई फिल्म अपनी रिलीज़ से पहले चर्चित हुई है, लेकिन बॉक्स  ऑफिस पर  सफलता नहीं पा सकी है तो वह टीवी पर ज़्यादा देखी जाती है।  खानदानी शफाखाना ऐसी ही फिल्म साबित हो  सकती है।

सोनाक्षी सिन्हा के साथ वरुण शर्मा,  अनु कपूर, बादशाह, प्रियांशु जोरा, कुलभूषण खरबंदा, राजेश शर्मा और नादिरा बब्बर अभिनीत फिल्म खानदानी शफाखाना में  डायना पेंटी, सुनील शेट्टी और  रवीना टंडन का स्पेशल अपीयरेंस  दर्शकों को आकर्षित कर सकता है। यह तीनों, बादशाह के साथ सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की १९९६ में रिलीज़ फिल्म रक्षक के शहर की लड़की गीत पर थिरकते नज़र आएंगे।

खानदानी शफाखाना की निर्देशक शिल्पी दासगुप्ता है।

No comments:

Post a Comment