Thursday 14 November 2019

३०० करोड़ की War के बाद Shamshera की Vani Kapoor


सोशल मीडिया पर, वाणी कपूर के गर्मागर्म फोटो, देश के ठण्ड की ओर बढ़ रहे माहौल को गर्म करने का काम करते हैं। इसीलिए, वाणी कपूर कुछ समय के अंतराल में, अपने उघडे बदन वाले चित्र इन्स्ताग्राम या ट्विटर पर पोस्ट करती रहती है।


उपरोक्त दो चित्रों को अपलोड करते हुए वाणी कपूर लिखती है कि न कुछ खोया, न कुछ पाया। इसका क्या अर्थ है, वह साफ नहीं करती। देखने वाला खुद ही अर्थ निकाल सकता है। मसलन, कह सकता है कि टॉप न तो खोया है, न पाया। जो भी पास में है, वही पहना है। 


यशराज फिल्म्स के ऑफिस टैलेंट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट देख रही, वाणी कपूर को ऑफिस में ही एक्ट्रेस बनने के लिए उत्साहित किया गया। ज़ल्द ही यशराज फिल्म्स ने उन्हें तीन फिल्मों के लिए अनुबंध कर लिया गया। उनकी पहली फिल्म, यशराज बैनर की शुद्ध देसी रोमांस थी, जिसमे वह परिणीती चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत की सह नायिका थी। संयोग ही है कि परिणीती चोपड़ा भी यशराज फिल्म्स के ऑफिस में काम करती थी। 


दिलचस्प तथ्य यह था कि जिस दौरान उनकी पहली हिंदी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस की शूटिंग हो रही थी, उसी दौरान उन्हें यशराज फिल्म्स की ही, रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म बैंड बाजा बारात के तमिल रीमेक आहा कल्याणम के लिए साइन कर लिया गया। यह फिल्म २०१४ में प्रदर्शित हुई। फिल्म में उनके नायक नानी थे। 


लेकिन, वाणी कपूर को बड़ा झटका लगा, यशराज फिल्म्स की दूसरी अनुबंधित फिल्म बेफिक्रे की बड़ी असफलता से। इस फिल्म का निर्देशन खुद आदित्य चोपड़ा ने किया था। फिल्म में बैंड बाजा बारात के रणवीर सिंह ही नायक थे। खुद वाणी कपूर  ने, फिल्म को सफल बनाने के लिए पसीने बहा दिए थे। यानी उन्होंने जिम जा जा कर खुद की बॉडी इतनी बारीक कर डाली कि वह फिल्म में बिकिनी पहनने और घर बाहर और क्लब में कपडे उतार फेंकने के बावजूद आकर्षक नज़र आये। अब यह बात दीगर है कि बेफिक्रे बुरी तरह से असफल हुई। 



बेफिक्रे (२०१६) की बड़ी असफलता के बावजूद यशराज फिल्म के कर्ताधर्ता आदित्य चोपड़ा का वाणी कपूर पर विश्वास कम नहीं हुआ था। उन्होंने, वाणी कपूर को, एक्शन फिल्म वॉर मे, हृथिक रोशन के किरदार कबीर के अपोजिट छोटी मगर अहम् भूमिका में साइन कर लिया। इस भूमिका की खासियत यह थी कि इसके वजह से ही मेजर कबीर लूथरा की ज़िन्दगी में नया मोड़ आता है। इस फिल्म में भी, वाणी कपूर ने जम कर अंग प्रदर्शन किया था. लेकिन, मौका मिलते ही, वह अपनी क्षमता साबित भी कर ले गई थी। इसी का परिणाम है कि वाणी कपूर, आज ३०० करोड़ की वॉर की नायिका कहलाने लगी हैं। उन्हें यशराज फिल्म्स की, रणबीर कपूर के साथ धुंआधार एक्शन फिल्म शमशेरा के लिए भी ले लिया गया है। 

No comments:

Post a Comment