Saturday 16 December 2017

जाह्नवी और इशांत की दुखांत धड़क !

शशांक खेतान की फिल्म धड़क का यह दृश्य फिल्म का क्लाइमेक्स से लिया गया लगता है।  इस दृश्य में जाह्नवी और ईशान खट्टर काफी हताश, निराश और टूटे हुए नज़र आ रहे हैं।  पत्थर पर परी संग मधुर लिखा नज़र आ रहा है।  इसी के पास बन्दूक रखी हुई है।  इससे लगता है कि यह दोनों आत्महत्या करने जा रहे हैं।  जिस मराठी फिल्म सैराट पर यह फिल्म बनी है,  उसका अंत भी दुखांत है।  इस फोटो को करण जौहर ने जारी किया है।  फिल्म २८ जुलाई २०१८ को रिलीज़ हो रही है।  

No comments:

Post a Comment