Tuesday 19 November 2019

अपराधी गिरोहों को ख़त्म करेंगे 6 Underground विजिलांते




छह व्यक्ति, अपनी नकली मौत का ऐलान कर एक विजिलांते स्क्वाड  स्थापित करते हैं, ताकि वह कुख्यात अपराधियों को ठिकाने लगा सकें।  इस स्क्वाड के छहो सदस्यों अपनी ख़ास कौशल प्रतिभा है।  इनका लीडर इन्हे अपना अतीत भुला कर भविष्य संवारने की प्रेरणा देता है।

यह कहानी, अमेरिकन विजिलांते एक्शन थ्रिलर ६ अंडरग्राउंड की है।  इस फिल्म को रहेट रीस और पॉल वेर्निक ने लिखा है।  फिल्म का निर्देशन माइकल बे ने किया है।  माइकल बे ने, ट्रांसफार्मर्स सीरीज की फिल्मों के अलावा बैड बॉयज सीरीज, आर्मगेडन, पर्ल हारबर, द आइलैंड जैसी बड़ी फिल्मों का निर्देशन किया है।  वह इस फिल्म का निर्माण नेटफ्लिक्स के लिए कर रहे है।

६ अंडरग्राउंड में, रयान रेनॉल्ड्स ने विजिलांते लीडर की भूमिका की है।  उनकी दूसरे साथी मेलानी लॉरेंट, मानुएल गार्सिआ-रूल्फो, एड्रिआ अरजोना, कोरी हॉकिंस और बेन हार्डी बने हैं।  इन करैक्टरों को वन टू थ्री, फोर फाइव और सिक्स नाम दिए गए हैं।


इस फिल्म को पूरी दुनिया में १३ दिसंबर २०१९ को नेटफ्लिक्स द्वारा रिलीज़ किया जाएगा।  फिल्म का बजट १५० मिलियन डॉलर है।

No comments:

Post a Comment