Sunday, 10 November 2019

Aahana Kumra ने कहा, खुदा हाफिज


लिपस्टिक अंडर माय बुरका में अपने अनातारंग दृश्यों से चर्चित होने वाली अभिनेत्री आहाना कुमरा की अगली फिल्म विद्युत जामवाल अभिनीत फिल्म खुदा हाफिज होगी । फारुक कबरी निर्देशित इस फिल्म में आहना एक अरबी एजेंट की भूमिका कर रही हैं । इस फिल्म की शूटिंग ९ अक्टूबर से उज्बेकिस्तान में शुरू हो चुकी है। फिल्म में विद्युत् जामवाल और आहना कुमार की जोड़ी नहीं बन रही । क्योंकि, इस फिल्म की कहानी विद्युत के किरदार समीर और उसकी पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है। मगर, फिल्म के काफी दृश्यों में, विद्युत् जामवाल और आहना कुमरा के चरित्र आमने-सामने आयेंगे । इस फिल्म में आहना को काफी एक्शन भी करने हैं । इसके लिए आहना किक बॉक्सिंग और बॉक्सिंग का गहन प्रशिक्षण ले रही हैं । इस प्रशिक्षण के दौरान, आहना की गर्दन में दर्द भी होने लगता है । लेकिन, आहना कहती हैं, “मुझे पता नहीं था कि एक्शन सीन इतने कठिन होते है । लेकिन यह आपकी तैयारी का एक हिस्सा होते है । मैं कह सकती हूं कि हम लोग बहुत मेहनत कर रहे हैं।“ फारुक कबीर इस फिल्म की शूटिंग उज्बेकिस्तान के सबसे पुराने शहरों में से एक खिव्हा में कर रहे है । इस फिल्म की शूटिंग सिल्क रोड पर भी होगी । यह शूटिंग शिड्यूल नवंबर के मध्य तक पूरा हो जाएगा । उसके बाद, फिल्म की शूटिंग भारत में शुरू होगी ।

No comments: