Monday 11 November 2019

Kapil Dev का पसंदीदा नटराज शॉट लगाते Ranveer Singh


बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने, थोड़ी देर पहले, अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना एक फोटो जारी किया। इस फोटो पर कैप्शन था- नटराज शॉट।  नटराज शॉट, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का प्रिय सिग्नेचर शॉट था।  रणवीर सिंह ने इस चित्र  को लगा कर यह भी लिखा है- रणवीर एज़ कपिल।

दरअसलकपिल का प्रिय नटराज शॉट लगाते हुए रणवीर सिंह का यह चित्र उनकी फिल्म '८३ से लिया गया है। फिल्म '८३, कपिल देव के नेतृत्व में, भारतीय टीम के एक दिनी विश्व क्रिकेट कप जीतने की घटना पर फिल्म है।  भारतीय टीम ने, १९८३ में वेस्ट इंडीज की टीम को हरा कर पहला विश्व कप जीता था।  इसी घटना पर, निर्देशक कबीर खान फिल्म '८३ का निर्माण कर रहे हैं।  इसी फिल्म में, रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका की है।

भारतीय क्रिकेट के गौरवपूर्ण क्षणों को दिखाने वाली फिल्म '८३, कपिल देव के सक्षम नेतृत्व का भी चित्रण करती है।  कैसे कपिल देव ने ज़िम्बाबवे के खिलाफ आसन्न हार को, जीत में बदल लिया।  किसी प्रकार से कपिल देव ने अपनी टीम की सीमित और धीमी गेंदबाज़ी का बढ़िया उपयोग किए।  इन सभी का चित्रण फिल्म '८३ में किया गया है।

'८३ में, रणवीर सिंह के कपिल देव के अलावा, कपिल  की पत्नी रोमा की भूमिका दीपिका पादुकोण कर रही हैं।  बताते हैं कि इस छोटी सी भूमिका के लिए दीपिका को मोटी रकम मिली है।

इन दो भूमिकाओं के अलावा मदन लाल (हार्डी संधू), सुनील गावस्कर (ताहिर राज भसीन)मोहिंदर अमरनाथ (साकिब सलीम), बलविंदर संधू (एमी विर्क), कृष्णमाचारी श्रीकांत (जीवा), सय्यद किरमानी (साहिल खट्टर), संदीप पाटिल (चिराग पाटिल), दिलीप वेंगसरकर (आदिनाथ कोठारे), रवि शास्त्री (धैर्य करवा), कीर्ति आज़ाद (दिनकर शर्मा), यशपाल शर्मा (जतिन सरना), रॉजर बिन्नी (निशांत दाहिया), सुनील वालसन (आर बद्री) और फारूख इंजीनियर (बोमन ईरानी) की भूमिकाओं में बॉलीवुड, पंजाबी और दक्षिण की इंडस्ट्री के सितारे नज़र आएंगे।











No comments:

Post a Comment