Tuesday 19 November 2019

ट्रेलर समीक्षा फिल्म Tanhaji: The Unsung Warrior


१७वी शताब्दी में, सिंहगढ़ किले पर कब्ज़े के लिए मुगलों के खिलाफ मराठाओं द्वारा लड़े गए युद्ध के प्रमुख नायक तानाजी मालुसरे की कहानी पर फिल्म  तानाजी द अनसंग वारियर का ट्रेलर कुछ समय पहले जारी हुआ है।  इस फिल्म में शीर्षक भूमिका अजय देवगन की है।  तानाजी, अजय देवगन के फिल्म करियर की १००वी फिल्म है।  दूसरी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में सैफ अली खान, काजोल, शरद केलकर, अजिंक्य देव, आदि है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है।  यह उनकी पहली निर्देशित हिंदी फिल्म है।

तानाजी द अनसंग वारियर का ट्रेलर ३ मिनट २१ सेकंड का है।  इस ट्रेलर की शुरुआत ही देश मिटटी की आज़ादी के वचन से शुरू होती है।  ट्रेलर में युद्ध और युद्ध कौशल के दृश्य ज़्यादा है।  इस ट्रेलर में फिल्म के तमाम प्रमुख चरित्र देखने को मिलते है।  हालाँकि, तानाजी और उदय भान क्रमशः छत्रपति शिवाजी और औरंगज़ेब के सेनापति हैं।  लेकिन, इस ट्रेलर में इन्ही दो चरित्रों को उभारा गया है।  शिवाजी और औरंगज़ेब के चरित्र कुछ सेकण्ड्स के लिए ही नज़र आते हैं।

तानाजी में तमाम दूसरे चरित्र हैं।  लेकिन, पूरी फिल्म अजय देवगन और सैफ अली खान के चरित्रों के इर्दगिर्द ही घूमती लगती है। हालाँकि, तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई की भूमिका छोटी है।  लेकिन, काजोल के कारण यह किरदार फिल्म में उभर कर आएगा। इस फिल्म से दक्षिण की फिल्मों के अभिनेता जगपति बाबू का शेलार मामा की भूमिका से हिंदी फिल्म डेब्यू हो रहा है।

ट्रेलर से तानाजी  स्टंट हैरतअंगेज़ लगते हैं।  खास तौर पर मराठा योद्धाओं का कोंधाना किले पर चढ़ने के दृश्य साँस रोक देने वाले हैं।  इन दृश्यों का संयोजन रश, बॉयज ७ और इंफर्नों के स्टंट कोर्डिनेटर रमज़ान बलूत ने किया है। कुछ दूसरे स्टंट कोर्डिनेटर भी इस सूची में शामिल हैं। इसलिये यह तय जानिये कि तानाजी के स्टंट और एक्शन फिल्म को सुपरहिट ब्रैकेट में ले जाने में कामयाब होंगे।

No comments:

Post a Comment